अल्ताफ बुखारी

अल्ताफ बुखारी बोले- महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला पर पीएसए लगाना अलोकतांत्रिक

1021 0

जम्मू। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी ने शनिवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्रियों महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला पर सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) लागू करना अलोकतांत्रिक है।

लोकतंत्र में पीएसए के तहत राजनीतिक प्रतिनिधियों को हिरासत में रखने के लिए कोई जगह नहीं

बुखारी ने संवादाताओं से कहा कि लोकतंत्र में पीएसए के तहत राजनीतिक प्रतिनिधियों को हिरासत में रखने के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए नेताओं को जल्द रिहा किया जाना चाहिए। उन्हें राजनीतिक गतिविधियां करने की अनुमति दी जानी चाहिए। बता दें कि बीते पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद से ही जम्मू और कश्मीर के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला तथा महबूबा मुफ्ती को हिरासत व नजरबंद किया गया था।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : फिल्म ‘मलंग’ ने पहले दिन की 6.71 करोड़ रुपये कमाई 

पिछले महीने बुखारी के नेतृत्व में राजनेताओं के एक समूह ने उपराज्यपाल जीसी मुर्मू से मुलाकात की

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने बुखारी के नेतृत्व में राजनेताओं के एक समूह ने उपराज्यपाल जीसी मुर्मू से मुलाकात कर केंद्र शासित प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियों के पुनरुद्धार के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा था। उन्होंने इस दौरान जम्मू कश्मीर को दोबारा राज्य का दर्जा दिए जाने तथा यहां के नागरिकों के लिए डोमिसाइल अधिकार की भी मांग की थी। इस दल ने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों की रिहाई पर भी जोर दिया था।

Related Post

दिल्ली रेप केस: नौ साल की मासूम की बॉडी के अवशेष देख डॉक्टर बोले- नहीं बताया जा सकता मौत का कारण

Posted by - August 5, 2021 0
दिल्ली कैंट इलाके में 9 साल की दलित बच्ची के साथ रेप और हत्या का मामला उलझता जा रहा है। डॉक्टरों…
AK Sharma addressed the "Net Zero Summit" based on environment

प्रति दिन सोलर रूफटाप इनस्टालेशन में देश में सबसे आगे है यूपी: एके शर्मा

Posted by - September 11, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। जुलाई, 2025 में 27771 रूफटाप स्टालेशन के…
CM Yogi remembered martyr Captain Vikram Batra

सीएम योगी ने शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा को किया नमन, कारगिल युद्ध में हुए थे शहीद

Posted by - September 9, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को ‘परमवीर चक्र’ से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा (Captain Vikram Batra) को…