अल्मोड़ा को रेल सेवा से जोड़ने का वायदा किया मुख्यमंत्री ने!

894 0

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही आशीर्वाद रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं भी की। धामी ने कहा कि 2017 से पहले जिनकी सरकार रही। उनकी घोषणा धरातल में नही आ पाई। लेकिन हमारी सरकार जो घोषणा कर रही है उसका शासनादेश जारी कर रही हैं। हम हर परेशानी का सरलीकरण कर उसका समाधान करेंगे। फिर उस फाइल को बंद किया जाएगा। धामी ने कहा जो काम पटवारी के स्तर का है। वह तहसील तक नहीं आना चाहिए। जिले स्तर पर होने वाला काम शासन पर नहीं आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है। किसी भी समस्या का सरलीकरण और समाधान के बाद उसका निस्तारण किया जाएगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश में नौकरशाही हावी है इस मिथक को तोड़ा गया है। शासन-प्रशासन में योग्यता के आधार पर व्यापक फेरबदल कर इसको जवाबदेह बनाया गया है।

ओवल टेस्ट: भारत ने इंग्लैंड को 157 रनों से हराया

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा को रेल सेवा से भी जोड़ा जाएगा। अल्मोड़ा बाजार में झूलते तारों को अंडर ग्राउंड किया जाएगा, अल्मोड़ा में पार्किंग स्वीकृत अगले आठ दस दिन में कई जायेगी। जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले को राज्य मेला घोषित किया जाएगा। सोमेश्वर के शीतलाखेत में सेब उत्पादक के तौर पर विकसित किया जाएगा। सीएम ने सभी विधान सभाओं के लिए घोषणा की। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी संबोधित किया।

Related Post

कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, कहा- बंगाल में निष्पक्ष चुनाव होने की संभावना नहीं

Posted by - September 29, 2021 0
कोलकाता। बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर बड़ा…

गोधराकांड: पीएम मोदी को क्लीनचिट के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई टली

Posted by - December 3, 2018 0
नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जांच में क्लीन चिट दिए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई…
AK Sharma

विद्युत व्यवधान उत्पन्न करने व कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: एके शर्मा

Posted by - March 15, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज सख्त रुख अपनाते हुए आंदोलनकारी हठधर्मी…
सबरीमला

Flashback 2019: सबरीमला में महिलाओं के सुरक्षित प्रवेश पर आदेश देने से कोर्ट का इनकार

Posted by - December 14, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने महिला कार्यकर्ताओं को सुरक्षा मुहैया कराते हुए सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने का केरल सरकार…