स्कूल 17 जनवरी को भी बंद

बारिश और ठंड से लखनऊ और रायबरेली में 8वीं तक सभी स्कूल 17 जनवरी को भी बंद

883 0

लखनऊ। लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि अत्यधिक ठंड व तेज़ शीतलहर को देखते हुए जनपद लखनऊ के प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के समस्त विद्यालय 17 जनवरी को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच संचालित की जाएंगी।

लखनऊ और रायबरेली के डीएम ने बारिश और शीतलहर को देखते हुए प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 17 जनवरी को बंद रखने का आदेश दिया

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार रात से ही मूसलाधार बारिश जारी है। इसकी वजह से ठंड बढ़ गई है। भारी बारिश की वजह से राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। उधर लखनऊ और रायबरेली के डीएम ने बारिश और शीतलहर को देखते हुए प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 17 जनवरी को बंद रखने का आदेश दिया है।

डीएम लखनऊ के अनुसार अत्यधिक ठंड व तेज़ शीतलहर को देखते हुए जनपद लखनऊ के प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के समस्त विद्यालय 17 जनवरी को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच संचालित की जाएंगी। ऐसे ही आदेश रायबरेली डीएम ने भी बीएसए को दिए हैं।

यूपी : लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश, 17 जनवरी को जारी रहेगा दौर 

मकर संक्रांति पर बदला मौसम

बता दें कि मकर संक्रांति पर पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया। एक तरफ जहां गलन और कोहरे से थोड़ी राहत मिली है तो दूसरी तरफ समूचे उत्तर प्रदेश में देर रात से शुरू हुई बारिश कई जिलो में गुरुवार दिन भर जारी रही। वैसे मौसम विभाग ने पहले ही इसका पूर्वानुमान जारी कर दिया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बुधवार को हल्की बारिश की संभावना थी। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, गुरुवार को बुधवार के मुकाबले ज्यादा बारिश की संभावना है। बारिश का ये सिलसिला पूरे प्रदेश में जारी रह सकता है।

19 जनवरी के बाद बदलेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम का ये बदलाव अगले तीन से चार दिनों तक जारी रह सकता है। 18 जनवरी से मौसम साफ होना शुरू होगा। 19 जनवरी को भी मौसम साफ रहेगा लेकिन, उसके बाद फिर से इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है। कमोबेश जनवरी महीने का बाकी समय मिला-जुला बारिश के साथ ही गुजरने वाला है।

Related Post

हरीश रावत से मुलाकात में कैप्टन ने उठाए ‘कुछ मुद्दे’, सोनिया गांधी का निर्णय मानने की बात दोहराई

Posted by - July 17, 2021 0
सीएम के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने कहा कि हरीश रावत के साथ सार्थक मुलाकात हुई। दोहराया कि कांग्रेस अध्यक्ष…
मोहल्ला क्लीनिक का डॉक्टर कोरोना संक्रमित

दिल्ली : मोहल्ला क्लीनिक का एक और डॉक्टर कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

Posted by - March 31, 2020 0
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के एक और मोहल्ला क्लीनिक में मंगलवार को एक डाक्टर के कोरोना वायरस से संक्रमित…
रानी रामपाल

रानी रामपाल ने ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड जीता, रचा इतिहास

Posted by - January 31, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल गुरुवार को विश्व की पहली हॉकी खिलाड़ी बन गयी जिन्होंने प्रतिष्ठित…