CM

अस्‍पतालों में जारी अलर्ट, सीएम ने कोविड नियमों के सख्‍ती से अनुपालन के दिए निर्देश

602 0

लखनऊ: स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से प्रदेश भर में कोरोना संक्रमण (Corona infection) को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अधिकारियों को सभी सरकारी और मेडिकल कॉलेजों को पूरी तौर पर तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत हर एक मेडिकल कॉलेज (Medical college) में एक डेडीकेटेड कोविड वार्ड (Covid ward) इसके लिए नियत किया गया है। इसके साथ ही सरकारी अस्‍पतालों में केस बढ़ने पर 10 फीसदी बेड आरक्षित रखने के निर्देश सीएम की ओर से दिए गए हैं।

प्रदेश में शुक्रवार को 188 कोरोना के नए मामले सामने आए। प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्‍या 1044 है। बीते 24 घंटों में 123 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। गौतमबुद्ध नगर में 108, गाजियाबाद में 38 और लखनऊ में 10 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इन जिलों में सीएम ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। ये तीन जनपद ऐसे हैं जहां डबल ड‍िजिट में संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग और चिकित्‍सा शिक्षा विभाग प्रदेश में सतत निगरानी कर रही है।

होमगार्ड स्वयंसेवक और उनके परिवारीजनों को मिलेगा नायाब तोहफा

30 बेड का डेडीकेटेड कोविड वार्ड बनाने के निर्देश जारी

प्रदेश के हर मेडिकल कॉलेज में 30 बेड का डेडीकेटेड कोविड वार्ड तैयार करने के निर्देश जारी किए गए हैं। मरीज बढ़े तो सभी सरकारी अस्‍पतालों में 10 फीसदी बेड आरक्षित किए जाएंगे। मेडिकल कॉलेजों और अन्‍य सरकारी अस्‍पतालों में पीकू वार्ड भी बनाए गए हैं। पीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमान ने बताया कि प्रदेश में अभी स्‍कूलों को बंद करने की जरूरत नहीं है। 12 साल से ऊपर के सभी बच्‍चों को टीके का कवच मिले इसको सुनिश्चित किया जाएगा। बता दें कि अब तक 31 करोड़ से अधिक टीके की डोज दी जा चुकी है।

बुंदेलखंड को हरा-भरा बना रहे नए-नए चेकडैम और पानी से लबालब तालाब

Related Post

CM Yogi

विकास नहीं, विभाजन करते हैं कांग्रेस व जेडीएस: सीएम योगी

Posted by - April 26, 2023 0
मांड्या/विजयपुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  बुधवार को कर्नाटक के चुनावी रण में उतरे। उन्होंने यहां भारतीय…
cm yogi

आपदा मित्रों को होमगार्ड स्वयंसेवकों के रूप में तैनाती देने के लिए जनपदवार कार्यवाही आगे बढ़ाई जाए: मुख्यमंत्री

Posted by - August 28, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में होमगार्डों के रिक्त पदों पर नए एनरोलमेंट की प्रक्रिया तत्काल प्रारम्भ…
Mobile Veterinary

सारस और अन्य घायल वन्य जीवों के लिए मोबाइल वेटनरी यूनिट की स्वीकृति

Posted by - June 5, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में वन एवं वन्य जीव विभाग ने उत्तर प्रदेश के राजकीय पक्षी…
Maha Kumbh

मोटापा घटाएं और मुफ्त में पाएं ताजा आटा: गाजियाबाद की इनोवेटिव चक्की बनी महाकुम्भ की शान

Posted by - January 16, 2025 0
महाकुम्भनगर । महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में ओडीओपी प्रदर्शनी में गाजियाबाद की इंजीनियरिंग कंपनी का एक अनोखा उत्पाद लोगों का ध्यान…