अक्षय से सनी लियोनी तक टि्वंकल शर्मा केस से कांपे, ट्वीट कर मांगा इंसाफ

1169 0

इंटरटेनमेंट डेस्क। अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम बच्ची टि्वंकल शर्मा मर्डर केस से पूरा देश हिल गया है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोनम कपूर, अक्षय कुमार, सनी लियोनी, अर्जुन कपूर, अभिषेक बच्चन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनुपम खेर और रवीना टंडन ने ट्वीट किया है।

ये भी पढ़ें :-‘भारत’ की धमाकेदार ओपनिंग से टूटा सलमान की इस फिल्म का रिकार्ड 

आपको बता दें सोनम कपूर ने लिखा, ‘टि्वंकल के साथ जो हुआ वो डरा देने वाला है । मैं उसके परिवार के लिए प्रार्थना करती हूं । मैं लोगों से गुजारिश करना चाहती हूं कि वे इतने स्वार्थी ना बनें । यहां एक बच्ची की डेथ हुई है, कृप्या नफरत ना फैलाएं ।’

सनी लियोनी लिखती हैं, ‘मुझे माफ करना टि्वंकल । इस संसार में अब इंसानियत बची ही नहीं है । भगवान ने तुम्हें इन सब से दूर कर दिया । तुम एक परी थी । हमें माफ करना ।’ अभिषेक बच्चन ने कहा, ‘टि्वंकल शर्मा के बारे में सुनकर बुरा लगा । इस तरह की चीज करने के बारे में कोई सोच भी कैसे सकता है ।’

अक्षय कुमार ने लिखा, ‘बच्ची टि्वंकल शर्मा के साथ हुई दर्दनाक घटना के बारे में जानकर दुख हुआ और गुस्सा भी आया । ये वैसा संसार नहीं है जो हम अपने बच्चों के लिए चाहते हैं । ऐसे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ।’

जानकारी के मुताबिक मासूम ट्विंकल शर्मा के पिता ने एक शख्स से 10000 रुपए उधार लिए थे। वह युवक ट्विंकल शर्मा के पिता को पैसे लौटाने के लिए धमकी दे रहा था । अगले ही दिन मासूम बच्ची ट्विंकल शर्मा घर से गायब हो गई । जब वह पुलिस के पास रिपोर्ट लिखाने गया तो पुलिसवालों ने रिपोर्ट नहीं लिखी ।

Related Post

डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने KRK की खोली पोल

डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने वीडियो शेयर कर KRK की खोली पोल, बोले- सुशांत की मौत न करो नाटक

Posted by - July 4, 2020 0
मुंबई। फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके पर मरंजावा और सत्यमेव जयते जैसी फिल्मों के डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने…
कैलाश विजयवर्गीय

ममता को बेदखल नहीं किया तो बंगाल में हो जाएगा आईएस का प्रवेश -कैलाश विजयवर्गीय

Posted by - April 28, 2019 0
हावड़ा । रविवार यानी आज हावड़ा में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे बीजेपीके नेता कैलाश विजयवर्गीय…
तीन दुर्लभ आदिवासियों को बचाने की अपील

यूनेस्को ने 70 हज़ार वर्ष पुरानी भाषा बोलने वाले तीन आदिवासियों को बचाने की अपील

Posted by - April 22, 2020 0
नई दिल्ली। पीएम मोदी जी 70 हज़ार वर्ष पुरानी भाषा बोलने वाले तीन आदिवासियों को बचा लीजिए। अंडमान निकोबार में…