akhilesh-yadav

अपने कार्यकाल में जो सेवाएं हमने शुरू कीं वही काम आ रही हैं आज: अखिलेश यादव

792 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा सरकार लगातार चार वर्षों से प्रदेश की जनता को धोखा देती आ रही है। सपा सरकार (SP Government) ने जिन सेवाओं को चालू किया था अब वही कोविड समय में काम आ रही हैं।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा है कि भाजपा सरकार लगातार चार वर्षों से प्रदेश की जनता को धोखा देती आ रही है। सपा सरकार ने जिन सेवाओं को चालू किया था अब वही कोविड समय में काम आ रही हैं।

अखिलेश (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों में तालमेल न होने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। यह बदहाली सिर्फ शहरों में ही नहीं है, बल्कि गांवों की हालत तो और भी खराब है। गांवों के पीड़ितों की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है।

वर्तमान सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान नहीं दिया। सपा ने मांग की थी कि चूंकि भाजपा सरकार नया अस्पताल तो बना नहीं सकी इसलिए कैंसर अस्पताल को चालू किया जाए। तब भाजपा सरकार ने नहीं सुनी। अब जब पानी सिर से ऊपर बहने लगा है तो हज हाउस सरोजनीनगर, अवध शिल्प ग्राम और कैंसर अस्पताल को कोविड सेंटर बनाया जा रहा है। इनका निर्माण समाजवादी सरकार में ही हुआ था।

बदले की भावना से भाजपा ने समाजवादी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद किया, जबकि आज वही काम आ रही हैं। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं तभी चालू की गई थीं। इनसे काम चलाने की अब भाजपा की मजबूरी है। कहा कि भाजपाइयों की प्राथमिकता सत्ता पाना और चुनाव जीतना भर रह गया है। भले ही उनकी रैलियों और सभाओं से कोरोना का विस्तार होता रहे। लोगों के जान की उन्हें परवाह नहीं।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने ‘स्वच्छता श्रमदान’ के अवसर पर सड़क पर झाड़ू लगाकर सफाई की

Posted by - October 1, 2023 0
सीतापुर। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को तीर्थ नैमिषारण्य पहुंचे। दौरे में स्वच्छता श्रमदान के साथ मां ललिता देवी…
Bundelkhand

बुंदेलखंड के विकास पर जोर

Posted by - March 10, 2021 0
सियाराम पांडेय ‘शांत’ विगत कई दशकों से बुंदेलखंड उपेक्षित हैं। इस क्षेत्र के नेताओं ने अपने बारे में तो सोचा…