BJP सत्ता में आकर भूल गई अपना संकल्प पत्र: अखिलेश यादव

1287 0

वाराणसी।  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने वाराणसी में बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने जनता को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को इसलिए बहुमत दिया था कि बीजेपी सत्ता में आकार अपना संकल्प पत्र पूरा करेगी लेकिन बीजेपी सत्ता में आते ही जनता के बीच में रखे हुए संकल्प पत्र को भूल गई।

जब सदन में CM योगी ने कहा- गर्मी दिखाने की जरूरत नहीं है !

जौनपुर जाने के लिए वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मीडिया से बात करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को इसलिए बहुमत दिया था कि बीजेपी सत्ता में आकार अपना संकल्प पत्र पूरा करेगी लेकिन बीजेपी सत्ता में आते ही जनता के बीच में रखे हुए संकल्प पत्र को भूल गई।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि बीजेपी को जनता को जवाब देगी कि वो कब स्मार्ट सिटी बनाएगी जिन्होंने मां गंगा की कसम खाकर कहा था कि जल्द ही मां गंगा साफ होगी. सरकार अपनी कीमती चीजों को बेच रही है।

ईंधन की बढ़ी कीमतों पर साधा निशाना

देश में इन दिनों लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार बढोतरी हो रही है. न जाने कितने दिन पहले सरकार ने ढाई लाख करोड़ रुपये इकट्ठा कर लिए होंगे। भारतीय जनता पार्टी जानबूझकर अर्थव्यवस्था, नौकरी, रोजगार और महंगाई पर बात नहीं करती। प्रतिदिन महंगाई बढ़ रही है। मध्यमवर्ग गरीब किसान कहां से जीवनयापन करेंगे। ये बड़ा सवाल है।

अपराधियों की सांठगांठ है बीजेपी से

उत्तर प्रदेश में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। सरकार के नेता अपराधियों से जेल में मिल रहे हैं। उनकी अपराधियों से साठगांठ है। उत्तर प्रदेश में ओवैसी का कोई वजूद नहीं है। उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादियों का इंतजार कर रही है। इंतजार कर रही है कि सपा सरकार में नौजवानों को कब लैपटॉप मिलेगा। प्रदेश में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर कब बनेगा।  जिसका वाराणसी के लोग इंतजार कर रहे हैं।

Related Post

ak sharma

शहरों को स्वच्छ रखना केवल एक कार्य नहीं, बल्कि एक सेवा और संकल्प: एके शर्मा

Posted by - October 2, 2025 0
लखनऊ: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा…

पूर्व केंद्रीय मंत्री RPN सिंह भाजपा में शामिल, कांग्रेस हताश, सपा भी निराश

Posted by - January 26, 2022 0
गोरखपुर। कांग्रेस के बड़े सितारे रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री कुंवर आरपीएन (रतनजीत प्रताप नारायण) सिंह (RPN Singh) के भाजपा में…
नागरिकता संशोधन कानून 2019

नागरिकता संशोधन कानून 2019 वीर सावरकर के विचारों के खिलाफ : उद्धव ठाकरे

Posted by - December 15, 2019 0
मुंबई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर घमासान मचा हुआ है। तो…
CM Yogi

यूपी में सुशासन अचानक नहीं आया, करने पड़े कई बड़े रिफॉर्म : योगी आदित्यनाथ

Posted by - February 10, 2024 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित ‘सुशासन दिवस 2024’ (Sushasan Diwas) कार्यक्रम…