अखिलेश यादव ने महानवमी पर दे दी रामनवमी की बधाई, बीजेपी ने कसा तंज

631 0

लखनऊयूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को शारदीय नवरात्रि के आखिरी दिन यानी महानवमी पर रामनवमी की बधाई दे बैठे। जो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को काफी भारी पड़ गया। हालांकि, ट्रोलिंग के बाद गलती का अहसास होने पर अखिलेश ने पुराने ट्वीट को डिलीट कर नया ट्वीट किया। जिसमें महानवमी की बधाई दी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा भी ट्विटर पर यही गलती कर बैठे। बेहद ट्रोल होने के बाद अखिलेश यादव के साथ आनंद शर्मा ने संशोधित ट्वीट किया। वहीं दोनों नेताओं के ज्ञान पर भाजपा के नेताओं ने उनके ऊपर जमकर तंज किया।

दरअसल, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज ट्वीट करके कहा, आपको और आपके परिवार को रामनवमी की अनंत मंगलकामनाएं!। अखिलेश ने जैसे ही ट्वीट किया, वैसे ही लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद अखिलेश ने ट्वीट को हटाकर नया ट्वीट किया- आपको और आपके परिवार को महानवमी की अनंत मंगलकामनाएं!।

बीजेपी ने अखिलेश पर कसा तंज

अखिलेश यादव के ट्वीट पर बीजेपी उत्तर प्रदेश ने तीखी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी यूपी के हैंडल से ट्वीट किया गया- ‘जिस अखिलेश यादव को यह तक नहीं पता कि रामनवमी और महानवमी में क्या अंतर है, वो ‘राम’ और ‘परशुराम’ की बात करते हैं… जनता को मत पहनाइए ‘टोपी’, वह आप पर ज्यादा अच्छी लगती है…

भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि रामनवमी पर्व चैत्र मास में मनाया जाता है, शारदीय नवरात्रों में महानवमी होती है, जो मां दुर्गा की आराधना का दिन है, इसके बाद दशहरा, यानी जिस दिन भगवान राम रावण का वध करते हैं, आता है। उन्होंने कहा कि यही होता है जब कार सेवकों पर गोली चलाने वाले, चुनाव आते ही हिंदू बनने का ढोंग करने लगते हैं।

कैलाश विजयवर्गीय ने भी साधा निशाना

वहीं अखिलेश यादव के महानवमी पर रामनवमी की बधाई देने के ट्वीट पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने भी तंज कसा है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा-हे राम, अपने आप को हिन्दू कहने वाले इन लोगों को रामनवमी और महानवमी में फर्क ही नहीं पता। भगवान राम इन्हें सद्बुद्धि दें।

बाद भी यूजर्स उनके पुराने पोस्ट का स्क्रीनशॉट उनके कमेंट में ही भेजते रहे। एक ने लिखा, ‘पहिलका काहे मिटा दिए सुल्तान। एक और ने लिखा, ‘वोट बैंक के खातिर मंदिरों के चक्कर लगाने की जगह हिंदु धर्म और रीति रिवाजों के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल की होती तो शायद ऐसी गलत न करते अखिलेश यादव जी।

आनंद शर्मा ने काफी देर बात हटाया अपना ट्वीट

अखिलेश यादव ने तत्काल रामनवमी की मंगलकामनाएं वाला ट्वीट हटा लिया है, लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने काफी देर बात अपना ट्वीट हटाया।  आनंद शर्मा ने ट्वीट किया था- ‘रामनवमी के शुभअवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.’ ट्रोल होने के बाद आनंद शर्मा ने भी अपनी गलती सुधार ली है।

 

Related Post

Maha Kumbh

सनातन के ध्वज वाहक अखाड़ों में नारी सशक्तीकरण का साक्षी बन रहा है प्रयागराज महाकुम्भ

Posted by - January 17, 2025 0
महाकुम्भ नगर। सनातन की शक्ति है महाकुम्भ (Maha Kumbh) का श्रृंगार कहे जाने वाले 13 अखाड़े। महाकुम्भ के मौनी अमावस्या…
Ganga

महाकुम्भ-2025: मां गंगा की तीन धारा को एक धारा में प्रवाहित कर भगीरथ बना योगी सरकार का सिंचाई विभाग

Posted by - December 18, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दिव्य और भव्य महाकुम्भ (Maha Kumbh) को आयोजित कराने के संकल्प को धरातल…
Operation Kayakalp

योगी सरकार 8 साल बेमिसाल: शिक्षा का हुआ कायाकल्प, सुविधा नहीं, मिशन लेकर आगे बढ़ी सरकार

Posted by - March 21, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने अपने 8 साल के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में…