Akhilesh

स्टेडियम को लेकर अखिलेश ने रोया विलाप, सीएम को बधाई देकर कही यह बात

567 0

लखनऊ: राजधानी लखनऊ (Lucknow) के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में करीब 70 हजार लोगों के समक्ष आज शुक्रवार को लगातार दूसरी बार योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM) के रूप में पद की शपथ ली है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने योगी आदित्‍यनाथ को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सीएम योगी समेत उनके मंत्रियों ने भी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शपथ ली। सीएम योगी के पद संभालने के बाद सबसे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बधाई देकर अपनी प्रतिक्रिया जताई है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट करके तंज कस्ते हुए लिखा कि नई सरकार को बधाई कि वो सपा के बनाए स्टेडियम में शपथ ले रही है। शपथ सिर्फ़ सरकार बनाने की नहीं, जनता की सच्ची सेवा की भी लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : योगी कैबिनेट से मोहसिन रज़ा को हटाया, दानिश को दी जिम्मेदारी

योगी आदित्यनाथ ने खुद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फोन करके आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया था लेकिन वो इस समारोह में शामिल नहीं हुए और ट्विटर पर स्टेडियम को लेकर तंज कस रहे है।

यह भी पढ़ें : योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, देखें लाइव उपडेट

 

Related Post

CM Yogi

देश और धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह महाराज ने की खालसा पंथ की स्थापना: सीएम योगी

Posted by - April 13, 2024 0
लखनऊ : गुरु गोविंद सिंह महाराज ने वर्ष 1699 में देश और धर्म की रक्षा के लिए शक्तिपुंज के रूप में…
UP panchayat Election 2021

यूपी : पहले चरण के 18 में से 10 जिलों में जिला पंचायत सदस्य चुनाव में BJP उम्मीदवारों की सूची जारी

Posted by - April 2, 2021 0
लखनऊ। भाजपा ने यूपी पंचायत चुनाव (Up panchayat chunav)के पहले चरण के 18 जिलों में से 10 जिलों में जिला…
संजय राउत

संजय राउत बोले- अब महाराष्ट्र की राजनीति खत्म, अगली गोवा की तैयारी

Posted by - November 29, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शुक्रवार को अपना कार्यभार संभालेंगे। वहीं शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद…