AK Sharma

एके शर्मा ने महाशिवरात्रि पर मंदिरों में किया पूजन, विश्व कल्याण की कामना की

456 0

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व पर दरियाबाग स्थित तक्षक तीर्थ बड़ा शिवाला एवं ललिता देवी में दर्शन पूजन किया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कुंभ के कार्यों के बारे में जानकारी भी ली।

एके शर्मा (AK Sharma) शुक्रवार की रात में ही प्रयागराज आ गए थे। सुबह वह तक्षक तीर्थ बड़ा शिवाला पहुंचे और तक्षकेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने रुद्राभिषेक भी किया। तक्षक तीर्थ पीठाधिश्वर रवि शंकर महाराज ने पूजन कराया। इस दौरान मंदिर के विस्तार एवं रास्ते के चौड़ीकरण को लेकर भी चर्चा हुई। नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने मेलाधिकारी अरविंद चौहान को मंदिर के विस्तार एवं रास्ते का चौड़ीकरण कराने का निर्देश भी दिया।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने मां ललिता देवी एवं पारदेश्वर महादेव का भी दर्शन-पूजन किया। मंत्री ने मंदिर के विस्तार कार्यों की बाबत भी जानकारी ली। इस दौरान मंदिर समिति के हरिमोहन वर्मा, यूसी मिश्रा, दिलीप केसरी, राकेश गुप्ता, सत्यम सिंह आदि मौजूद रहे।

सीएम योगी ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

यह मंत्री का निजी दौरा था। हालांकि, मेलाधिकारी अरविंद चौहान, नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग तथा अन्य विभाग के अफसर इस दौरान मंत्री के साथ रहे। मंत्री शर्मा ने अफसरों से शिवरात्रि स्नान के अलावा महाकुंभ के कार्यों एवं प्रस्तावाें पर चर्चा की।

Related Post

Brijesh Pathak

पहले की भर्ती योजना से बेहतर है अग्निपथ, मिलेंगे बेहतर विकल्प: ब्रजेश पाठक

Posted by - June 18, 2022 0
लखनऊ: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने ‘अग्निपथ’ (Agneepath) योजना का विरोध कर रहे युवाओं को समाजविरोधी तत्वों द्वारा दिग्भ्रमित…
CM Yogi

लेदर, टेक्सटाइल, खिलौना और खेल इंडस्ट्री यूपी को बनाएंगी वन ट्रिलियन इकोनॉमी

Posted by - November 7, 2022 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश को अगले पांच वर्ष में वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर…