AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने बुद्ध प्रतिमा पर अर्पित की चीवर, प्रदेश की खुशहाली की कामना

482 0

कुशीनगर। प्रदेश के नगर विकास व ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा (AK Sharma) ने रविवार को कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मन्दिर में स्थित बुद्ध प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजा की और प्रदेश की खुशहाली व विकास की कामना किया। मंत्री  (AK Sharma) ने बुद्ध की शयनमुद्रा वाली प्रतिमा पर चीवर भी अर्पित किया।

प्रमुख बौद्ध भिक्षु ज्ञानेश्वर ने मंत्री की पूजा सम्पन्न कराई। भंते अशोक ने मंत्री को मन्दिर में स्थित महापरिनिर्वाण प्रतिमा की विशेषताओं की जानकारी दी। सिर के तरफ से मुस्कराती, मध्य से चिंतन व पैर की तरफ से शयन मुद्रा प्रतीत होती पांचवीं सदी की प्रतिमा को देख मंत्री भाव विभोर हो उठे।

मंत्री (AK Sharma) ने उत्खनित परिसर के पुरावशेषों को भी देखा और जानकारी ली। बौद्ध भिक्षु ने मंत्री को कुशीनगर के इतिहास, उद्भव व विकास यात्रा की जानकारी दी।

सीएम योगी ने किया पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण

इस दौरान एसडीएम गोपाल शर्मा, तहसीलदार मांधाता सिंह, सीओ पीयूषकान्त राय, प्रभारी निरीक्षक डा. आशुतोष कुमार तिवारी, ओमप्रकाश वर्मा, विनोद गिरि, लेखपाल बृजेश मणि त्रिपाठी, नीलेश रंजन राव आदि उपस्थित रहे।

ऊर्जा मंत्री की सक्रियता से साढ़े चार दिन में ही लग गया विशालकाय ट्रांसफार्मर

Related Post

Yogi government will present the budget tomorrow

सीएम योगी व नेता प्रतिपक्ष ने दिवंगत सदस्यों को दी श्रद्धांजलि, कार्यवाही स्थगित

Posted by - February 21, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Vidhanmandal ) के बजट सत्र (Budget Session) के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में वर्तमान…
Atal Residential Schools

सीएम योगी देखेंगे अटल आवासीय विद्यालयों के छात्रों की प्रतिभा

Posted by - September 11, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को अटल आवासीय विद्यालय (Atal Residential Schools) के नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ…
CM Abhyudaya Yojana

यूपी के होनहारों को सुनहरे भविष्य की राह दिखा रही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना

Posted by - May 24, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी अपनी प्रतिभा और प्रदेश सरकार की योजनाओं के दम पर…
Elevated Road

वाराणसी में जल्द ही एलिवेटेड रोड के निर्माण का कार्य होगा शुरू कराएगी योगी सरकार

Posted by - April 1, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रही योगी सरकार वाराणसी में…