AK Sharma

रोपा गया प्रत्येक पौधा सुरक्षित व संरक्षित रहे, इसकी भी सभी जिम्मेदारी निभाये: एके शर्मा

323 0

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में 36.50 करोड़ पौधरोपण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए 20 जुलाई दिन शनिवार को वृहद पौधरोपण अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जायेगा। इस वर्ष प्रधानमंत्री के आह्वान पर ’एक पेड़ मां के नाम’ (Ek Ped Maa ke Naam) पर लगाया जायेगा। पौधरोपण अभियान में प्रतिभाग करने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) शनिवार को मऊ एवं आजमगढ़ जनपद पहुंचकर पौधरोपण करेंगे। इस वर्ष मऊ में 31.50 लाख तथा आजमगढ़ में 57.90 लाख पौधरोपण का लक्ष्य है।

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य, प्रदूषण मुक्त वातावरण व अनुकूल जलवायु के लिए पौधरोपण अभियान में अपनी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कर पौधरोपण करें। रोपा गया प्रत्येक पौधा सुरक्षित व संरक्षित रहे, इसकी भी सभी जिम्मेदारी निभाये।

एके शर्मा 19 जुलाई को मऊ के मंगलम बहुउद्देशीय भवन में करेगें जनसुनवाई

ए.के. शर्मा (AK Sharma) 20 जुलाई दिन शनिवार को मऊ जनपद में सुबह 10 बजे गोदामघाट पुल से मीरपुर मार्ग पर खुरहट पम्प कैनाल के पास आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पौधरोपण के लिए लोगों का उत्साहवर्धन करेंगे और स्वयं भी पौधरोपण करेंगे। इसी प्रकार दोपहर 12 बजे आजमगढ़ जनपद पहुंचकर ग्राम तमौली में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पौधरोपण करेंगे।

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा है कि वृक्षारोपण अभियान को यादगार बनाने के लिए अधिक से अधिक थीमवेस्ड पौधरोपण कराये। खाली स्थानों पर मियावाकी पार्क, औषधिवन, नक्षत्रवन, उपवन बनाने के लिए पौधों का रोपण करें। जिससे कि ऐसे स्थान भविष्य में लोगों के लिए शरणस्थल का कार्य करें और यहां आकर लोगों को भारी सुकून मिले।

Related Post

Maha Kumbh

हाथों में तिरंगा थामे अमृत स्नान करने महाकुम्भ पहुंचा झारखंड से आया जत्था

Posted by - January 14, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) के मकर संक्रांति स्नान (Makar Sankranti Snan) पर्व पर प्रयागराज संगम तट पर उमड़ी भीड़…
Godaan

सीएम योगी से मिले ‘गोदान’ फिल्म के निर्माता-निर्देशक, ट्रेलर लांच

Posted by - January 31, 2026 0
लखनऊ। गोमाता के संरक्षण, भारतीय संस्कृति में उसके महत्व और पंचगव्य आधारित वैज्ञानिक दृष्टिकोण को केंद्र में रखकर बनी फिल्म…
Modi-Yogi

मोदी से बोले योगी, आपके बताए गये ‘ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ के मंत्र से मिला बेहतर परिणाम

Posted by - June 12, 2021 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) से…
Maha Kumbh

महाकुम्भ के सेंट्रल हॉस्पिटल की सुविधाएं देख अमेरिका, लंदन, ऑस्ट्रेलिया और इजरायल वाले भी दंग

Posted by - February 17, 2025 0
महाकुम्भ नगर: दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन महाकुम्भ (Mahakumbh) में इस बार केवल आस्था ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं…

कजाकिस्तान-आर्मेनिया का दौरा करेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, कल होंगे रवाना

Posted by - October 9, 2021 0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर 10 से 13 अक्टूबर तक किर्गिस्तान, कजाकिस्तान और आर्मेनिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे, तीन…