AK Sharma

एके शर्मा करेंगे नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव में प्रतिभाग

100 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) 8 और 9 नवम्बर को नई दिल्ली में आयोजित नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव में प्रतिभाग करेंगे। यह कॉन्क्लेव केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर के राज्य सरकारों के शहरी विकास विभागों के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, नगर निकायों के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ सम्मिलित होंगे।

कार्यक्रम में शहरी विकास, स्वच्छता, स्मार्ट सिटी मिशन, आवास, जल निकासी, नगर नियोजन, हरित नगरीकरण और सस्टेनेबल अर्बन ग्रोथ जैसे प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) 8 नवम्बर को नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे,जहां वे विभिन्न सत्रों में उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों और शहरी विकास की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे नवाचारों को साझा करेंगे।

उन्होंने (AK Sharma) बताया कि यह कॉन्क्लेव राज्यों के बीच अनुभवों के आदान-प्रदान और शहरी विकास की नीति निर्माण प्रक्रिया को और सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के शहरों में अभूतपूर्व परिवर्तन हो रहा है, और उत्तर प्रदेश इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मंत्री श्री शर्मा 9 नवम्बर की रात को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरांत लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

Related Post

एम वेंकैया नायडू

उच्च शिक्षण संस्थानों में हिंसा वाली राजनीति की प्रवृति तकलीफदेह : एम वेंकैया नायडू

Posted by - January 7, 2020 0
बेंगलुरु। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में कैंपस में बीते रविवार को नकाबपोशों ने घुसकर छात्रों पर हमला किया था। इस…
CM Yogi

सीएम योगी की सख्ती का असर, विगत तीन माह में निस्तारित हुए दोगुना राजस्व वाद

Posted by - December 22, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लंबित राजस्व वादों के निस्तारण को लेकर सीएम योगी (CM Yogi) के सख्त निर्देशों का सकारात्मक…
Atal Residential School

पीएम से संवाद करेंगे अटल आवासीय विद्यालय के बच्चेपीएम से संवाद करेंगे अटल आवासीय विद्यालय के बच्चे

Posted by - September 16, 2023 0
गोरखपुर। योगी सरकार (Yogi Government) की पहल पर निशुल्क सरकारी बोर्डिंग स्कूल सरीखे अटल आवासीय विद्यालय (Atal Residential School) में…
smart nagar palika

सीएम योगी की माॅनीटरिंग से तेजी से निस्तारित हाे रहे राजस्व संबंधी वाद

Posted by - April 11, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की सख्त मॉनीटरिंग और दूरदर्शी सोच से प्रदेश में दर्ज होने वाले राजस्व संबंधी…