AK Sharma

रायबरेली में ऊर्जा मंत्री का औचक निरीक्षण, उपभोक्ताओं की सुनी शिकायतें

441 0

रायबरेली। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा (AK Sharma) बुधवार की देर रात अचानक बछरावां के विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए,यहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपभोक्ताओं की शिकायतें भी सुनी। अरविंद शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों को सुधरने की चेतावनी भी दी। मंत्री को अचानक देखकर कई उपभोक्ता भी पहुंच गए और अपनी शिकायतें दर्ज कराई, जिनका उन्होंने निस्तारण करने का आदेश दिया और अधिकारियों को हिदायत दी।

औचक निरीक्षण में मनमानी बिलिंग से परेशान उपभोक्ताओं ने मंत्री को बताया कि 77 रुपया की जगह दो हजार का बिल थमा कर कर्मचारी परेशान करते हैं। इस पर भड़के मंत्री ने मौजूद अफसरों की फटकार लगा कर परेशान उपभोक्ता का बिजली बिल प्राथमिकता पर दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।

AK Sharma

लखनऊ से विद्युत उपकेंद्र बछरावां पहुंचे ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने उपकेंद्र पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि शिकायतों की परेशानी का निस्तारण पूरी प्राथमिकता पर और गुणवत्ता के साथ किया जाए। इसके लिए सभी विद्युत उपकेंद्रों पर विशेष शिविर भी आयोजित कराए जाए।

Samadhan Saptah: उपभोक्ताओं की 61886 समस्याओं का तत्काल हुआ निस्तारण

बिजली बिल जमा कराने पहुंचे दुर्गनटोल मोहल्ला निवासी अशोक शुक्ला से उनकी समस्या के बारे में पूछा। उपभोक्ता ने बताया कि छह महीने पहले कनेक्शन लिया था। पहले उसका बिल 77 रुपया आता था जो अब बढ़कर 2159 रुपया हो गया है।

लगातार इसकी शिकायत करने के बाद भी अधिकारी सुनवाई नहीं करते हैं। ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने उपकेंद्र में दर्ज होने वाली शिकायतों का रजिस्टर भी जांचा। मौजूद अभियंता ने बताया कि समाधान दिवस के दौरान 22 शिकायतें आई थी, इनमें से 17 का निस्तारण मौके पर ही पीड़ित की संतुष्ट के साथ कराया गया।

Related Post

Waste water will also be used for farming and industry.

सीएम योगी का विजन : 2035 तक वेस्ट वॉटर से भी होगी खेती और चलेंगी इंडस्ट्री

Posted by - December 31, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश को जल सुरक्षा और सतत विकास की दिशा में अग्रणी बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के…
AK Sharma

महाकुम्भ-2025 में 144 साल बाद बना संयोग बहुत ही पवित्र, पुण्य व फलदायी: एके शर्मा

Posted by - January 28, 2025 0
महाकुंभनगर। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने तीर्थराज प्रयाग में मौनी अमावस्या (Mauni…
CM Yogi

चेहरा या मजहब नहीं, पीड़ित को देखकर दिया जाता है पैसा: सीएम योगी

Posted by - November 29, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन। खासकर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि…