AK Sharma

रिवर फ्रंट साइट का विकास देखकर अभिभूत हुए एके शर्मा

467 0

कुशीनगर। कुशीनगर की हिरण्यवती नदी (रिवर फ्रंट साइट) का विकास देख प्रदेश के नगर विकास व ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा (AK Sharma) अभिभूत हो उठे। नदी किनारे विकसित मियावाकी वन, बुद्धा घाट, बोटिंग साइट, पार्क, उद्यान, लाइटिंग, फौव्वारे, बेंचेज आदि की मंत्री ने जमकर सराहना की। मौके पर मंत्री ने इसे नजीर बताया।

कहा कि इस प्रयोग को प्रदेश की अन्य निकायों को भी अपनाने के लिए वह प्रेरित करेंगे। मंत्री ने रिवर फ्रंट साइट के विकास के लिए 2 करोड़ व नगर पालिका भवन के लिए 2.25 करोड़ देने का आश्वासन दिया।

मंत्री (AK Sharma) कुशीनगर की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के लिये एक दिन पूर्व ही कुशीनगर आ गए थे। पथिक निवास में ठहरे मंत्री रविवार सुबह बुद्धा घाट पहुंचे थे, जहां जिलाधिकारी एस राजलिंगम, नपा अध्यक्ष साबिरा खातून व अधिशासी अधिकारी प्रेमशंकर गुप्त ने बुके भेंटकर मंत्री का स्वागत किया।

नगर विकास मंत्री ने बुद्ध प्रतिमा पर अर्पित की चीवर, प्रदेश की खुशहाली की कामना

जिलाधिकारी ने मंत्री (AK Sharma) को बताया कि रिवर फ्रंट साइट को विकसित करने का श्रेय तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा व ईओ प्रेमशंकर गुप्त को है। जिलाधिकारी की बात सुन मंत्री (AK Sharma) ने ईओ की पीठ थपथपाई और हाथ मिला शाबाशी दी। नपा अध्यक्ष ने मंत्री को मांगपत्र प्रस्तुत कर विभिन्न प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए बजट की मांग की।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, विधायक द्वय विवेकानन्द पांडेय, सुरेंद्र कुशवाहा, मोहन वर्मा, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, नगरपालिका अध्यक्ष पड़रौना विनय जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि सुमित त्रिपाठी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने मंत्री का स्वागत किया।

Related Post

Apoorva Dubey

शहरी गरीबों को स्वच्छ, स्वादिष्ट व पौष्टिक भोजन उपलब्ध करना प्राथमिकता : अपूर्वा दुबे

Posted by - June 18, 2025 0
लखनऊ। प्रदेश में शहरी गरीबों व जरूरतमंदों के लिए पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन किफायती दरों पर उपलब्ध कराने हेतु सामुदायिक रसोई…
AK Sharma

उप्र में रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाये: एके शर्मा

Posted by - November 3, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
Digital Liabrary

सभी जिलों में खुल जाएगी डिजिटल लाइब्रेरी, युवा घर बैठे कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

Posted by - January 5, 2026 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के…
दूसरे दिन 100 से अधिक शोध पत्रों का किया प्रस्तुतीकरण

दूसरे दिन 100 से अधिक शोध पत्रों का किया प्रस्तुतीकरण

Posted by - March 18, 2021 0
प्रो. अनिल शुक्ला पूर्व कुलपति, एमजेपी रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली ने कहा कि शारीरिक शिक्षा और खेल नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति…