AK Sharma

एके शर्मा के आह्वान पर आगरा में 42 लाख पौधों का हुआ रोपण

373 0

आगरा/लखनऊ। मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ (CM Yogi)  के निर्देश पर बृहद वृक्षारोपण जन अभियान 2023 के तहत पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाने है, जिसमें से आज 22 जुलाई को 30.00 करोड़ एवं 15 अगस्त को 5.00 करोड़ पौध रोपण किया जाना है।
इसी क्रम में आगरा जनपद के प्रभारी मंत्री व नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने ताज नगरी फेस-2 के जोनल पार्क में अपने कर कमलों से पीपल का पौधा रोपकर आगरा में वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। मंत्री ने इस दौरान आंवला, बरगद, पीपल, बेल, अशोक के पौधों की पंचवटी वाटिका तथा पीपल, पाकड़, बरगद के पौधों से बनाई गई हरिशंकरी वाटिका का भी रोपण किया। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से प्रकृति के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। मंत्री जी के आह्वान पर जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों, कर्मचारियों , नवयुवकों,स्कूल के बच्चों ,आमजन ने वृक्षारोपण अभियान में बड़े उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पौधरोपण किया।आज के इस पौधरोपण अभियान में आगरा में 42 लाख पौधे रोपे गए।

इस अवसर पर मंत्री (AK Sharma) ने वृक्षरोपण अभियान का हिस्सा बनने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर आज पूरे प्रदेश में कुल 35 करोड़ पौधों में से 30 करोड़ पौधे रोपे जा रहे। आगरा जनपद में भी आज 48 लाख पौधों में से 42 लाख पौधों का रोपण किया गया। आगे इसमें 02 लाख की वृद्धि के साथ अब 50लाख पौधों को रोपण किया जायेगा।

Image

इस दौरान उन्होंने (AK Sharma) कहा कि वृक्ष भारतीय संस्कृति में ईश्वरीय प्रतीक माने जाते हैं, इसलिए हमारे यहां वृक्षों की पूजा की जाती है। उन्होंने पीपल वृक्ष के महत्व को शास्त्रोक्त कहा कि “मूलतों ब्रह्म रूपाय,मध्यते विष्णु रूपने, अग्रतो शिव रूपाय, महाबृक्षाय नमो नमः” अर्थात पीपल के वृक्ष के मूल में ब्रह्म का मध्य में विष्णु का और अग्र भाग में शिव का वास होता है। उन्होंने कहा कि पीपल वृक्ष को प्रणाम कर जो जीवन की शुरुआत करते हैं, उन्हें सफलता मिलती है। पीपल वृक्ष के सामने”आयुः प्रजा धनम धान्यम देही मम, महाबृक्षाय” बोलकर लोग अपनी मुरादे पूरी करते हैं। उन्होंने महापौर को मिले बेल के पौधे को देखकर कहा कि बेल का वृक्ष साक्षात शिव का अंश होता है। इसी प्रकार शमी के पौधे में लक्ष्मी का वास होता है। वृक्ष हमारे भौतिक जीवन व हमारे स्वास्थ्य को बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही आध्यात्मिक रूप में भी वृक्ष का बहुत महत्व है। कहा कि वृक्ष वातावरण को शुद्ध करते हैं, वायुमंडल के कार्बन को समाहित कर शुद्ध वातावरण देने के साथ, छाया व ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।

सभी के प्रयासों से उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनकर रहेगा: एके शर्मा

नगर विकास मंत्री (AK Sharma)  ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नगरीय निकायों को 35 लाख पौध रोपण का लक्ष्य दिया है, जिसे हम और ज्यादा ही करेंगे। नगरों में पौधरोपण से पहले एक सप्ताह का नगर सफाई महा अभियान चलाया गया, जिससे कि पौधों के रोपण की जगह को साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनाया जा सके। उन्होंने सभी से अपील भी कि पौध रोपण के साथ ही पौधों के संरक्षण पर भी ध्यान दे, तभी हम अपने आसपास के क्षेत्रों को हरा-भरा बना पाएंगे। इसके तत्पश्चात मंत्री जी ने उपस्थित स्कूल के बच्चों तथा एनसीसी कैडेट से मुलाकात कर सभी बच्चों को पौधे भेंट किए तथा उन्हें वृक्षों के महत्व को बताया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया जी ने अपने संबोधन में कहा कि हम एक ही पौधा लगाएं लेकिन यह सुनिश्चित करें कि वह जीवित रहना चाहिए, जिस प्रकार हम अपने बच्चों का लालन पालन करते हैं उसी प्रकार लगाए गए पौधे का करें, और अगली पीढ़ी को प्रदूषण मुक्त वातावरण दें।

आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने कहा कि आज 02 लाख पौधे नगर निगम रोपित कर रहा है, हम सुनिश्चित करेंगे कि सभी पौधे जीवित रहें, उन्होंने कहा कि वृक्ष धरा के भूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैं, एसी खरीदने की जगह एक पौधा लगाएं। विधायक श्री जीएस धर्मेश जी ने कहा कि वृक्षों से ही हमारा अस्तित्व है कोरोना काल में हमने ऑक्सीजन के महत्व को देखा है। वृक्ष ऑक्सीजन प्रदान करते हैं उन्होंने जिलाधिकारी व नगरायुक्त से वृक्षारोपण अभियान में रोपित पौधों की सुरक्षा के उपाय तथा ठीक से देखरेख सुनिश्चित करने को कहा। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधारोपण के लक्ष्य के सापेक्ष जनपद में 50 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है, जिसमें 1288874 पौधे वन विभाग द्वारा तथा शेष अन्य विभागों द्वारा पौधों का रोपण किया जाएगा। आज 22 जुलाई को कुल 42 लाख पौधों का रोपण किया गया, जिसमें 1056771 वन विभाग द्वारा, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 1709120, कृषि विभाग 329317, नगर विकास विभाग 219545, पंचायती राज विभाग 206348, उद्यान विभाग 202657, राजस्व विभाग 177638, आवास विकास विभाग 28444, पर्यावरण विभाग 34000, उच्च शिक्षा 27021, लोक निर्माण विभाग 18577 स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12666, बेसिक शिक्षा 16044 उद्योग विभाग 14355 इत्यादि विभागों द्वारा पौधरोपण किया गया। इसी क्रम में 15 अगस्त को 08 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद के फतेहाबाद में आयुष वन, चमरौली में नंदन वन तथा पंचायतों में ग्राम्य वन स्थापित किए गए। हरितिमा एप के माध्यम से पौधों के जियो टैगिंग का कार्य किया जा रहा है, वन विभाग द्वारा जीआईएस फील्ड मैप के माध्यम से समस्त वृक्षारोपण स्थलों का पॉलिगोन बनाकर पीएमएस पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिन्दर सिंह, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी ए. मनिकंडन, नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल, प्रबंधक निदेशक, दक्षिण विद्युत वितरण निगम अमित किशोर सहित सभी विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Post

AK Sharma

जर्जर लाइनों एवं विद्युत पोलों को बदलने का किया जा रहा कार्य: एके शर्मा

Posted by - September 14, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश में उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति देने के लिए ऊर्जा विभाग जमीनी स्तर पर विद्युत व्यवस्था…
AK Sharma

कार्यकर्त्ता हर गली, गांव और मोहल्ले में पहुंचकर सदस्यता को बढ़ाने का प्रयास करेंगे: एके शर्मा

Posted by - September 4, 2024 0
आगरा/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्ज मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बीजेपी के पूर्व ब्रज क्षेत्र कार्यालय, आगरा में…
AK Sharma

एक दिवसीय दौरे पर बलिया पहुंचे एके शर्मा, विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Posted by - March 3, 2024 0
बलिया। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) आज एक दिवसीय दौरे पर बलिया पहुंचे। दौरे…
AK Sharma

नगर विकास व ऊर्जा मंत्री ने निवेश को धरातल पर उतारने के दिये निर्देश

Posted by - February 13, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023…
पी चिदंबरम

चिदंबरम बोले- पीएम मोदी अर्थव्यवस्था पर मौन और उनके मंत्री को जनता को दे रहे हैं झांसा

Posted by - December 5, 2019 0
नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत पाने के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम गुरुवार को…