AK Sharma

राज्यपाल एवं ऊर्जा मंत्री ने मथुरा में की वृक्षारोपण आभियान शुरुआत की

421 0

मथुरा । प्रदेश की  राज्यपाल  आनन्दीबेन पटेल  ने संस्कृति विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया।
दीक्षांत समारोह के पश्चात  राज्यपाल  ने संस्कृति विश्वविद्यालय के परिसर में प्रदेश के मंत्री नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा (AK Sharma), सांसद  हेमा मालिनी, जिलाधिकारी पुलकित खरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय आदि के साथ वृक्षारोपण किया।

वृक्षारोपण जन अभियान 2023 के अन्तर्गत प्रदेश में 35 करोड़ पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। छात्र छात्राओं को वृक्षारोपण के लिए पौधे वितरित किए।

उन्होंने पौधारोपण कर आमजन व नवयुवकों को पर्यावरण संरक्षण एवम् प्रकृति के संतुलनके लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

May be an image of 7 people, barong and text

वृक्षारोपण अभियान के तहत सभी की सहभागिता से मथुरा जनपद में 35 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष आज 30.24 लाख पौधे रोपे गए। पौधरोपण में मथुरा जनपद के जनप्रतिनिधियों, सभी विभागों के अधिकारी एवम् कर्मचारी, नवयुवक, आमजन ने पूर्ण समर्पण के साथ पौधों का रोपण किया और लगाए गए पौधे के संरक्षण का संकल्प लिया।

Related Post

ravi shankar prasad

शिकायत करने पर 24 घंटे में हटाना होगा कंटेंट, सोशल मीडिया के लिए सरकार की गाइडलाइन

Posted by - February 25, 2021 0
नई दिल्ली । सोशल मीडिया (Social Media) कंपनियों को नियंत्रण में रखने के लिए केंद्र सरकार नए नियम लाने की…
CM Yogi

दिव्यांगजन सरकार और समाज के प्रोत्साहन के हकदार : सीएम योगी

Posted by - February 3, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि दिव्यांगजन में असीमित अंतर्निहित प्रतिभा होती है। जरूरत उस प्रतिभा को…
AK Sharma

नगर आयुक्त के स्तर पर आज 59 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ: ए0के0 शर्मा

Posted by - July 6, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) द्वारा ‘सम्भव’ व्यवस्था के तहत नगरीय निकाय…
Solar Power Plant

रामोत्सव 2024: ’सूर्य की आभा’ से रोशन होगी ‘सूर्यवंश की राजधानी’

Posted by - January 5, 2024 0
अयोध्या । पूरी दुनिया में रामनगरी व गौरवशाली इतिहास वाले सूर्यवंश की राजधानी के तौर पर प्रख्यात अयोध्या अब ‘नव्य…