AK Sharma

हमें एकजुट होकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है: एके शर्मा

334 0

मऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) अपने एक दिवसीय दौरे पर मऊ पहुंचे। जहां उन्होंने जनपद स्तरीय कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक की। नागरिक अभिनन्दन समारोह और प्रबुद्ध जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि मोदी के शासन में स्वतंत्र भारत का स्वर्णकाल चल रहा है। बिना जाति-धर्म देखे हर वर्ग को सभी सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। मोदी के नेतृत्व में 2014 से देश में और 2017 से योगी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास का चक्का ते से दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में ही मऊ के विकास के लिए नगर विकास विभाग से 100 करोड़ रूपये दिए गए हैं, वहीं पिछले तीन वर्षों में मऊ के विकास के लिए 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से कार्य कराये गए हैं जोकि पिछले 30 साल में नहीं हुए।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने जनपदस्तरीय कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक में सर्वप्रथम सुभासपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता का स्वागत किया। उन्होंने कहा लोकसभा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा , प्रधानमंत्री , प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और योगी ने अबकी बार 400 पार का जो संकल्प दिया है, हमें उसे अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर पूरा करना होगा। भाजपा के लिए 370 और बाकी अन्य सीटों पर हमारे सहयोगी दलों का सहयोग हमें मिलेगा। उन्होने कहा कि हमारे जो भी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, उनमें भी सहयोगी दलों का बहुत सहयोग मिलेगा, क्योंकि उनके समाज के और उनके कार्यकर्ता भी वहां पर निवास करते हैं। सुभासपा एनडीए का महत्वपूर्ण सहयोगी दल है।

भारतीय जनता पार्टी का संकल्प तभी पूरा होगा, जब हमारे सहयोगी घटक दल हमारे साथ होंगे। संगठनात्मक ढांचा हमारा तभी मजबूत होगा, जब हम हर गांव तक, हर एक बूथ तक, शक्ति केंद्र तक पहुंचेंगे। और यह सम्भव करने में हमारे सहयोगी घटक दलों का बहुत बड़ा सहयोग होगा। उन्होंने कहा कि जनपदस्तर और मंडलस्तर की सभी मीटिंग में अपने सहयोगी दलों को साथ रखकर की जायें। भाजपा और सहयोगी दलों को एक दूसरे के लिए प्रेरक और पूरक बनकर काम करना होगा। जिससे हम अपने संकल्प को पूरा कर सकें। उन्होंने कहा कि हमें एक मत होकर घोसी लोकसभा सीट को जीतकर लोकसभा भेजना है और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना सहयोग देना है। हमें संयुक्त रूप से अपने वोटरों के पास जाकर अपनी योजनाओं और उनके लाभ को बताना होगा।

AK Sharma

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने नागरिक अभिनन्दन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। जहां वरिष्ठ नागरिकों और विशिष्ट अतिथियों ने किया उनका मला पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा सम्राट अशोक भारत की अंतर्मन में विद्यमान है। देश में सबसे शाशक्त शासन व्यवस्था सम्राट अशोक के समय थी।इसीलिए महान शब्द पहली बार सम्राट अशोक के लिए ही उपयोग हुआ है। उनकी शासन व्यवस्था की आज भी चर्चा स्मरण है। उन्होंने कहा कि चन्द्रगुगुप्त मौर्य ने जो शासन व्यवस्था स्थापित किया उसके तीसरे वंशज के रूप में सम्राट अशोक आये। मौर्य साम्राज्य को स्थापित करने में चाणक्य का बहुत ही बड़ा योगदान रहा है। दोनों एक दुसरे के पूरक थे।

Image

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि सम्राट अशोक के बाद भारत में एक बार फिर से मोदी के नेतृत्व में सशक्त शासन काल आया है, वहीं सुनहरा काल आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में सम्राट अशोक के साशन काल में जो समानता थी, वो है शासन के साथ धर्म की स्थापना । भाजपा कहती है, सही रास्ते पर चलते हुए सामाजिक व्यवस्था को बनाये रखना ही सशक्त शासन काल की परिभाषा है। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने शशक्त शासनकाल की स्थापना का जो मार्ग स्थापित किया उसी पर भाजपा अपनी शासन व्यवस्था को लेकर चल रही है। और जो शिक्षा-दीक्षा दी है उसी पर मोदी देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की शासन व्यवस्था श्रेयष्कर रूप से चल रही है और नरेंद्र मोदी के शासन व्यवस्था में स्वतंत्र भारत का स्वर्णकाल चल रहा है। मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि मोदी के शासन में देश के हर वर्ग, हर समुदाय के लोगों को सभी सुविधाएं मिल रही हैं। देश के स्वर्णकाल को निरंतर बनाये रखने के लिए हमें नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

AK Sharma

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि आपने खुद ही देखा होगा कि मऊ में क्या व्यवस्था थी। कितना अपराधीकरण था, ना रोजगार था, न बहन-बेटियों की आबरू सलामत थी, न ही आपकी ज़मीन न आपका मकान सलामत था। मगर वहीं 2014 से मोदी के नेतृत्व में देश और 2017 से योगी के नेतृत्व में मऊ भी लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मऊ में ही इस वित्तीय वर्ष में 100 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि नगर विकास विभाग से दिया है। वहीं पिछले 03 साल में 3000 करोड़ रुपए से विकास के कार्य हुए हैं। यह सिर्फ तीन साल में दिया है जो पिछले 30 साल में भी नहीं आया होगा। उन्होंने कहा कि मऊ के हर कोने में विकास का चक्का घूमेगा।

फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट के बीच का है यह चुनाव : योगी आदित्यनाथ

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्त्ता और स्थानीय लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के 400 पार के संकल्प को याद दिलाते हुए कहा कि हमें एकजुट होकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सा व्यवस्था को उच्चकृत करने का कार्य किया गया है। इस विधानसभा में रेलवे ओवरब्रिज, शहीद तिराहे का चौड़ीकारण का कार्य भी जल्द ही शुरुआत हो जाएगा। तमसा नदी में लगभग 02 करोड़ रुपए से सुंदरीकारण का कार्य चल रहा है, वहीं जो नाले की समस्या है जिसके लिए पौने दो करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है, जिसकी पहली किश्त लगभग 40 लाख नगर पंचायत को दे दी गयी है। यहां के अंतेष्टि स्थल के निर्माण का कार्य भी जल्द किया जायेगा।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अरुण राय , पूर्व मंत्री राम सोनकर , भाजपा के पूर्व प्रत्याशी पूनम सरोज , डॉ प्रवीण मधेशिया , उमेश सरोज , लाल वर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Post

CM Dhami

आदर्श चंपावत की परिकल्पना को साकार करने में प्रगतिशील काश्तकार भी दे रहे हैं अपना सहयोग : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - July 29, 2024 0
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि चंपावत में कोका-कोला इंडिया और इंडो डच हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट…
CM Nayab Singh Saini

स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज का अहम याेगदान : नायब सैनी

Posted by - November 28, 2024 0
हिसार। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने गुरुवार को ‌हिसार के महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज,…
cm yogi

अटल जयंती पर सीएम योगी ने फ्री टैबलेट, स्मार्टफोन वितरण अभियान का किया शुभारम्भ

Posted by - December 25, 2021 0
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती (Atal Jayanti) पर शनिवार…
kalptaru buildtech

कल्पतरु बिल्डटेक के खिलाफ ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग का केस

Posted by - March 16, 2021 0
लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आगरा में निवेशकों की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले बिल्डर के विरुद्ध मनी लांड्रिंग का केस…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्गों पर कानून-व्यवस्था का सख्ती से अनुपालन कराने की दी हिदायत

Posted by - June 23, 2025 0
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट की तर्ज पर राज्य के प्रत्येक जिले में दो-दो आदर्श गांव बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…