AK Sharma

पार्टी के कार्यकर्ता का पदाधिकारी बीजेपी की रीढ़ है – एके शर्मा

208 0

लखनऊ/मऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) भाजपा के 46 वें स्थापना दिवस पर सोमवार को मऊ जनपद पहुंचकर वहां दोहरीघाट के नई बाजार ग्रामीण अंचल में बूथ स्तर पर आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग़ किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उन्होंने बूथ न. 97,98, 99, 100, 101 के बूथ अध्यक्षों एवं क्षेत्रीय मंडल अध्यक्ष, जमीनी कार्यकर्ताओं, पार्टी व संगठन को मजबूती प्रदान करने वाले सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों का सम्मान किया और उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने जन संवाद कर नागरिकों की समस्याएं सुनी और निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। उन्होंने खासतौर से महिला लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है कि नहीं इसकी भी महिलाओं से मिलकर जानकारी ली और जहां कहीं पर भी सुधार की आवश्यकता थी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी का मार्गदर्शन भी किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने (AK Sharma) कहा कि मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार देश में चल रही है। राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ बीजेपी सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना पर कार्य कर रही है। जनता को कैसे लाभ मिले और कैसे उनकी बेहतर सेवा की जाए, जनता के बीच जाकर इसका फीडबैक लेने के लिए ही ये कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है और इन्हीं की बदौलत बीजेपी मजबूती से खड़ी है। जमीनी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के कठोर परिश्रम, संघर्ष और बलिदान की बदौलत बीजेपी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा सत्ता में रहकर गरीबों के जीवन स्तर में सुधार करते हुए देश को विकसित राष्ट्र बनाएगी। उन्होंने पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के सभी क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों को भाजपा की जनोपयोगी नीतियों, उद्देश्यों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए बधाई दी एवं प्रशंसा की तथा आगे और अधिक परिश्रम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इसके पश्चात मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) मऊ के ग्राम चिउटीडॉड पहुंचकर वहां पर भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर ग्राम विकास एवं उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने चिउटीडॉड में स्व. बडराव मऊ मिनी सचिवालय एवं ओपन जिम सेंटर का लोकार्पण भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने (AK Sharma) कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसको देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा व संप्रभुता के साथ गरीबों की चिंता कर रही है। मोदी जी के नेतृत्व में देश सभी क्षेत्रों में नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हमारा देश विकसित राष्ट्र बने, हम सभी को मिलकर बीजेपी को मजबूत बनाना होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों ने मंत्री जी का मऊ जनपद पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

उन्होंने (AK Sharma) बताया कि भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में 13 अप्रैल तक बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक पार्टी द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान सभी जमीनी कार्यकर्ता, पदाधिकारी लोगों तक भाजपा की नीतियों को पहुंचाएंगे और उनकी समस्याओं को जानेंगे। भाजपा 07 से 12 अप्रैल तक देशभर में बूथ चलो अभियान चला रही है। इस दौरान शोभायात्रा, स्वच्छता अभियान, सम्मान समारोह और चौपाल का आयोजन भी किया जाएगा

मऊ में आयोजित बूथ चौपाल कार्यक्रम एवं भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यकर्ता, पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और भारी संख्या में जनता जनार्दन उपस्थित थी।

Related Post

Jan Aushadhi kendra

सरकारी जन औषधि केंद्रों पर लगे ताले, प्राइवेट जनऔषधि केंद्रों से लाइव जुड़ेंगे पीएम

Posted by - March 6, 2021 0
लखनऊ। देशभर में इस समय जन औषधि दिवस (Jan Aushadhi Diwas 2021) समारोह मनाया जा रहा है। रविवार को प्रधानमंत्री…
cm dhami

सीएम धामी ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी से की भेंट, राजमार्गों को व्यवस्थित करने की मांग

Posted by - July 25, 2022 0
नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) इन दिनों नई दिल्ली प्रवास पर हैँ। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन व…

महाराज और एयर इंडिया दोनों बिकाऊ हैं’- कांग्रेस ने मीम शेयर कर सिंधिया पर साधा निशाना

Posted by - July 10, 2021 0
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी सरकार ने बड़ा इनाम दिया है, उन्हें नागरिक उड्डयन…
Film City

इंटरनेशनल फिल्म सिटी की राह हुई आसान, बोनी कपूर ने सबमिट किया लेआउट प्लान

Posted by - May 27, 2025 0
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के ड्रीम प्रोजेक्ट “इंटरनेशनल फिल्म सिटी” (International Film City) के निर्माण की राह…