AK Sharma

एक दिवसीय दौरे पर बलिया पहुंचे एके शर्मा, विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

377 0

बलिया। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) आज एक दिवसीय दौरे पर बलिया पहुंचे। दौरे की शुरुआत उन्होंने रसड़ा स्थित नाथ बाबा का दर्शन-पूजन कर की। उसके पश्चात् मंत्री श्री शर्मा ने रसड़ा के अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में पहुंचकर गुरुजनों का सम्मान किया। मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने आदर्श नगर पंचायत रसड़ा और टीका देवरी, नगपुरा, रसड़ा स्थित स्व. शिव प्रसाद गुप्त इंटर कॉलेज में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने नाथ बाबा के दर्शन-पूजन व अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में गुरुजनों का सम्मान के उपरांत कहा कि रसड़ा आकर बचपन की यादें ताज़ा हो गयीं। रसड़ा मां के सामान है, जब पिता यहां रोडवेज में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे, तब उन्होंने कक्षा 6 से 8 तक की पढ़ाई शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज से की। रसड़ा भगवान भृगु और भगवान नाथ की पुण्य भूमि को प्रणाम करके आज मन प्रफुल्लित हो गया है। गुरुजनों को याद करते हुए कहा की मां सरस्वती के मंदिर जहां उन्हें पढ़ाया गया आज वहां आकर उनकी आखें नम हो गयीं। उस समय इसका नाम के. एस. जे. नाम हुआ था। आज कई गुरुजनों का पुनः आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि विद्यालय के साथ ही रसड़ा जिले के विकास के लिए जो भी सम्भव है वो किया जायेगा।

नगर पालिका रसड़ा में कार्यों का शिलान्यास

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने आदर्श नगर पालिका रसड़ा कार्यालय जाकर कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना अंतर्गत 165.16 लाख रूपये की लागत से गौशाला का निर्माण कार्य, अंतष्टि स्थल योजना अंतर्गत 39.75 लाख की लागत से हिन्दू शामसान वैकुंठ, बलिया रोड, स्वच्छ भारत मिशन नगरीय अंतर्गत रूपये 39.88 लाख की लागत से वेट वेस्ट प्रोसेसिंग (पिट कंपोस्टिंग) के सिविल कार्य, नगरीय पेयजल योजना अंतर्गत 154.16 लाख की लागत से पाइपलाइन डालने का कार्य एवं 15वें वित्त आयोग से वार्ड नं. 03 व 15 में ट्यूबवेल बनाने के कार्य का शिलान्यास किया।

मुख्य मार्ग का किया लोकार्पण

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने बलिया में नागपुरा चिलकहर मुख्य मार्ग से नफेरपुर कलना नवनिर्मित मार्ग का लोकार्पण किया। लोकार्पण के पूर्व मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने स्व. हरिहर प्रसाद की फोटो पर माल्यार्पण करने के पश्चात् पूजन कर किया। इस इस मार्ग का निर्माण राज्य सड़क योजना अंतर्गत 253.42 लाख रूपये की लागत से किया गया, जिसकी कुल लम्बाई 3.50 किलोमीटर है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि रसड़ा ने एक शिल्पी का कार्य किया है। कक्षा 6,7 और 8 की पढ़ाई यहीं से की है। आज कई वर्षों के बाद यहाँ आया और आप लोगों ने जो हमें सम्मान दिया उसके लिए हमें यह एहसास ही नहीं हुआ कि इतने वर्षों बाद आया हूं। उन्होंने कहा कि बलिया में लगभग 150 करोड़ रूपये के कार्य नगर विकास विभाग द्वारा पिचले दो वर्षों में किये गए हैं। इस साल (वित्तीय वर्ष 2023-24) में 120 करोड़, पिछले साल (वित्तीय वर्ष 2022-23) में लगभग 30 करोड़ रूपये के कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि रसड़ा को इस वर्ष (2023-24) 12.73 करोड़ रूपये दिया गया है। वहीं पिछले साल (2022-23) में लगभग 7 करोड़ दिये गए हैं।

एके शर्मा ने कान्हा गौशाला योजना अंतर्गत 34.80 करोड़ रुपये की 31 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि बलिया में विद्युत व्यवस्था में सुधार और निर्बाध अपूर्ती सुनिश्चित करने के लिए जर्ज़र तार बदलने का कार्य ते से चल रहा है। उन्होंने बताया कि बलिया में इस वर्ष 27 नये ट्रांसफार्मर और 278 की क्षमता वृद्धि की गयी है। वहीं 1300 किलोमीटर एबी केबल नई बिछाई गयी है। बांस-बल्ली पर चल रही बिजली सप्लाई को व्यवस्थित करने के लिए 25,529 नए खम्बे खम्बे लगाए गए हैं। वहीं रसड़ा में ही सिर्फ 10 नये ट्रांसफार्मर और 65 की क्षमता वृद्धि की गयी है। 275 किलोमीटर एबी काबिल बिछाने के साथ ही 4637 नये खम्बे लगाए गए हैं।

AK Sharma

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि पिछले दो वर्षों में बलिया में बहुत काम हुआ है। मगर अभी भी बहुत काम करना बाकी है। क्षेत्र की अन्य समस्याओ को लगातार यहां के प्रतिनिधि संपर्क में रहते हैं। उनपर भी जल्द कार्य शुरुआत हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मऊ की कटाई मिल जो पिछले 30 साल पहले बंद पड़ी थी, जिससे हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। उसकी जमीन पर औद्योगिक संकुल बनाने का कार्य शरू हो गया है। इसी प्रकार से रसड़ा में भी एक कटाई और एक चीनी मिल है, दोनों ही बंद हैं उन्हें भी शुर करने के लिए काम करना होगा। मंत्री शर्मा ने कहा कि आज यहां कुछ और सड़कों के कार्य प्रगति पर हैं।

1. नगपुरा चिलकहर मुख्य मार्ग से नफरेपुर कलना मार्ग के निर्माण का कार्य राज्य सड़क निधि योजना के अन्तर्गत हो रहा है जिसकी लम्बाई 3.50 किमी0 व लागत रू0 253.42 लाख का स्वीकृत है। 3.00 किमी0 लम्बाई में ०एस०बी० का कार्य पूर्ण है, शेष कार्य प्रगति पर है।

2. नगपुरा रसड़ा पी०डब्लू०डी० मार्ग से राजभर बस्ती सम्पर्क मार्ग राज्य सड़क निधि योजना के अन्तर्गत हो रहा है। जिसकी लम्बाई 3.00 किमी0 व लागत रू0 218.72 लाख का स्वीकृत है। पूरी लम्बाई में मिट्टी का कार्य पूर्ण एवं 2.200 किमी0 में ०एस०बी० का कार्य पूर्ण है।

3. नसरतपुर बंधे से कोड़रा नदी पार यादव बस्ती तक मार्ग का कार्य राज्य सडक निधि योजना जना के अन्तर्गत हो रहा है जिसकी लम्बाई 3.50 किमी0 व लागत रू0 255.12 लाख का स्वीकृत है। मिट्टी का कार्य प्रगति पर है।

AK Sharma

4. नगपुरा रसड़ा मुख्य मार्ग से टीकादेवरी होते हुए उनाई तक सड़क का नवनिर्माण कार्य पूर्वांचल विकास निधि अनु0सं0-83 योजना के अन्तर्गत हो रहा है, जिसकी लम्बाई 2.90 किमी० व लागत रू0 265.84 लाख का स्वीकृत है। ०एस०बी० का कार्य प्रगति पर है।

5. नगपुरा मुख्य मार्ग से हरिजन बस्ती होते हुए वर्मा बस्ती तक नवनिर्माण कार्य पूर्वांचल विकास निधि अनु0सं0-83 योजना के अन्तर्गत हो रहा है, जिसकी लम्बाई 1.30 किमी० व लागत रू0 141.65 लाख का स्वीकृत है। वहीं मिट्टी का कार्य प्रगति पर है।

6. डाण्डी बाबा के स्थान से जर्नादन राय के ट्यूबवेल से राजभर बस्ती होते हुए ग्रामीण बैंक तक मार्ग के नवनिर्माण का कार्य भी पूर्वांचल विकास निधि अनु0सं0-56 योजना के अन्तर्गत लम्बाई 4.00 किमी० व लागत रू0 356.68 लाख का स्वीकृत है। ०एस०बी० का कार्य प्रगति पर है।

Related Post

जस्टिस मुरलीधर तबादला

रविशंकर प्रसाद बोले-सरकार शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों से बात करने को तैयार

Posted by - February 1, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में प्रदर्शन कर…
CM Yogi

आजादी के आंदोलन में आर्य समाज के महापुरुषों का अहम योगदान: सीएम योगी

Posted by - October 15, 2022 0
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में महात्मा नारायण स्वामी के 75 वें निर्वाण दिवस पर आयोजित आर्यवीर एवं वीरांगना महासम्मेलन…

सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के घर पर की छापेमारी

Posted by - October 11, 2021 0
मुंबई। सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के नागपुर स्थित आवास पर छापेमारी की है। पिछले महीने भी…
National Jamboree

लखनऊ में दिखेगा ‘महाकुम्भ’ सा नजारा, बनेगी गेटेड टेंट सिटी, नेशनल जम्बूरी के लिए तैयारियां तेज़

Posted by - September 23, 2025 0
लखनऊ। लखनऊ का डिफेंस एक्सपो ग्राउंड नवंबर में एक भव्य अस्थायी नगर का रूप लेने जा रहा है। यहां बनने…
ganga

अगले पांच साल में गंगा के किनारे के सभी जिलों में होगा जैविक खेती का विस्तार

Posted by - May 23, 2022 0
लखनऊ। भारतीय परंपरा में पतित पावनी, मोक्षदायिनी मानी जाने वाली गंगा (Ganga) को अविरल, निर्मल और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए…