AK Sharma

राम नवमी पर देवस्थानों में रामायण का अखण्ड पाठ कराने का निर्णय बहुत ही सराहनीय: एके शर्मा

351 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने राम नवमी (Ram Navami) के अवसर पर सभी जिलों के देवस्थानों में रामचरित मानस (Ramcharit Manas) व रामायण (Ramayana) का अखण्ड पाठ के निर्देश दिये हैं जो कि बहुत ही सराहनीय एवं प्रेरणादायी है।

इस सुन्दर कार्य के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी को भी किसी भी प्रकार की आपत्ति नहीं होना चाहिए। हमारे देश में बहुत से ऐसे श्रद्धालु हैं जो रामचरित मानस का नित्य पाठ करके ही अपनी दिनचर्या शुरू करते हैं। अनेकों देव स्थानों में वर्षों से रामायण का अखण्ड पाठ चल रहा है। यही हमारी संस्कृति एवं श्रद्धा है।

उन्होंने अपनी बात रामचरित मानस की चौपाई के माध्यम से समझाने की कोशिश की-

भायँ कुभायँ अनख आलस हूँ। नाम जपत मंगल दिसि दसहूं।।

सुमिरि सो नाम राम गुन गाथा। करउँ नाइ रघुनाथहि माथा।।

ऊर्जा मंत्री ने विद्युत कार्मिकों एवं संगठनों से आज फिर की अपील

जिसका भावार्थ उन्होंने बताया कि यदि कोई मनुष्य ‘अच्छे भाव (प्रेम) से, बुरे भाव (बैर) से, क्रोध से या आलस्य से, किसी तरह से भी भगवान राम का नाम जपता है तो उसका दसों दिशाओं में कल्याण होता है।’ऐसी महिमा है हमारे पवित्र ग्रन्थ की।

Related Post

CM Yogi

दुनिया का हर सनातनी चाहता है वैश्विक मंच पर नई आभा बिखेरे काशी : योगी

Posted by - April 29, 2023 0
वाराणसी। काशी में विजय पर किसी को संदेह नहीं है। लोकसभा, विधानसभा से लेकर हर चुनाव में काशीवासियों का सहयोग…
पीएम मोदी

पीएम मोदी बोले-कोरोना पर अंकुश लगाने से ही आगे बढ़ेगी अर्थव्यवस्था

Posted by - June 16, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कोरोना वायरस के संक्रमण पर…
AI

मुख्यमंत्री योगी के निर्देशन में AI के जरिये विकास का मॉडल बन रहा उत्तरप्रदेश

Posted by - November 20, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एआई (AI) के जरिए हर क्षेत्र में वैश्विक मानक…