AK Sharma

जब तक शरीर में खून की एक भी बूंद तब तक इस मिट्टी के लिए संघर्ष करते रहेंगे: एके शर्मा

3 0

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने मऊ भ्रमण के दौरान उसुरी कुटी, मधुबन में संत शिरोमणि श्री रविदास जी की जयंती पखवाड़ा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत समाज, स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंत्री श्री शर्मा ने संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

अपने संबोधन में मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि संत शिरोमणि श्री रविदास जी अत्यंत विलक्षण संत थे, जिनके विचारों को पूरा देश नमन करता है। उन्होंने समाज में व्याप्त बड़े-बड़े आडंबरों और अंधविश्वासों को नकारते हुए मानवता, समानता और आत्मशुद्धि का मार्ग दिखाया। “मन चंगा तो कठौती में गंगा” जैसे उनके विचार आज भी प्रत्येक व्यक्ति को आत्मचिंतन और सदाचार की प्रेरणा देते हैं।मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि संत रविदास जी का यह संदेश था कि ईश्वर को खोजने के लिए कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि ईश्वर हमारे भीतर ही विद्यमान है। यदि मन स्वच्छ, निर्मल और पवित्र हो तो उसी के माध्यम से ईश्वर का साक्षात्कार किया जा सकता है। उनके विचार समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और समरसता को मजबूत करने वाले हैं।

श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि उसुरी कुटी के समग्र विकास के लिए वंदन योजना के अंतर्गत लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव शासन स्तर पर प्रक्रियाधीन है, जिसकी स्वीकृति शीघ्र प्राप्त हो जाएगी। इससे इस पावन स्थल का सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार एवं श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।मंत्री श्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मऊ जनपद एवं मधुबन क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं। विद्युत सब स्टेशन की स्थापना, डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण, घाटों का विकास सहित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं और आने वाले समय में और भी विकास कार्य किए जाएंगे।

मंत्री श्री एक शर्मा (AK Sharma) ने मुखर होते हुए कहा कि पूर्व में मऊ का विकास ठहर सा गया था, कई ऐसे कार्य थे जो समय पर हो सकते थे लेकिन नहीं हुए। अब सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ रुके हुए सभी विकास कार्यों को पूर्ण कर रही है। मंत्री श्री शर्मा ने भावुक शब्दों में कहा कि जब तक शरीर में खून की एक बूंद भी है, तब तक इस मिट्टी के लिए संघर्ष करते रहेंगे और मऊ का विकास करके दिखाएंगे।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने यह भी कहा कि विद्युत क्षेत्र में संरचनात्मक सुधार किए गए हैं और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इसके साथ ही शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन एवं अन्य क्षेत्रों में भी संतुलित और सतत विकास का कार्य लगातार जारी है।

इस अवसर पर भोलाराम, अखिलेश कुमार, चेयरमैन नगर पालिका परिषद (मधुबन) श्रीमती आरती मल्ल, पूर्व चेयरमैन शंकर मद्धेशिया, पूर्व जिलाध्यक्ष हौसला उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Post

शीतकालीन सत्र

फारुक की रिहाई, चिदंबरम के शीतकालीन सत्र में भाग लेने की अनुमति मिलने की उठी मांग

Posted by - November 17, 2019 0
नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इससे पहले सरकार की तरफ से बुलाई सर्वदलीय…
CM Yogi started cleanliness drive on Sangam coast

मां गंगा की पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री ने संगम तट पर प्रारंभ किया स्वच्छता अभियान

Posted by - February 27, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार सुबह महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) की औपचारिक पूर्णाहुति के लिए प्रयागराज पहुंचे।…
cm trivendra singh rawat

सुरेंद्र भट्ट ने कहा- CM त्रिवेंद्र के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2022 का चुनाव, बीजेपी को मिलेगा प्रचंड बहुमत

Posted by - March 7, 2021 0
हल्द्वानी। बीजेपी प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र भट्ट ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Rawat)  के…
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

पीएम मोदी बोले-CAA पर हिंसा करने वाले खुद पूछें, क्या उनका रास्ता सही?

Posted by - December 25, 2019 0
लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर बुधवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून…