AK Sharma

ए.के. शर्मा ने आतंकी हमले में शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता को दी विनम्र श्रद्धांजलि

291 0

लखनऊ/आगरा। प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री तथा आगरा जिले के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकी हमले में आगरा निवासी कैप्टन शुभम गुप्ता (Captain Shubham Gupta) के शहीद होने पर गहरा दु:ख व्यक्त किया और शाहिद को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि यह एक ह्रदयस्पर्शी क्षण है। शहीद कैप्टन (Captain Shubham Gupta) के शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी पूर्ण संवेदना व सहानुभूति व्यक्त करता हूं। साथ ही शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के अद्भुत पराक्रम की शौर्यगाथा देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणाशक्ति बनेगी। देश व प्रदेश शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं उनका हृदय से नमन और वंदन करता हूं। जय हिंद!

बता दें, कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के दो कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए, जिसमें आगरा निवासी कैप्टन शुभम गुप्ता (Captain Shubham Gupta) भी है। शुभम गुप्ता वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्ष 2018 में उन्हें कमीशन मिला था। कैप्टन शुभम की पहली पोस्टिंग नार्दन कमांड, ऊधमपुर में हुई थी। वह 09 पैरा में तैनात रहकर सीमा की सुरक्षा कर रहे थे।

भारतीय रेल भारत की अर्थव्यवस्था का बहुत बड़ा ड्राइवर है: एके शर्मा

कैप्टन शुभम गुप्ता ताजनगरी फेज वन प्रतीक एन्कलेव निवासी डीजीसी (अपराध) बसंत गुप्ता के बेटे हैं। शुभम गुप्ता की शहादत से परिवार सहित पूरे जिले में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

प्रदेश के उर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने उनकी शहादत पर दु:ख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस हृदयविदारक क्षण को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।

Related Post

CM Dhami

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में नई कार्य संस्कृति आई: सीएम धामी

Posted by - September 16, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान…
CM Yogi

भारत का संविधान समय की कसौटी पर हमेशा खरा उतरा है: सीएम योगी

Posted by - January 26, 2024 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राजभवन में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के अंतर्गत अलंकरण समारोह में कला-संस्कृति, साहित्य…
हंसराज हंस

मेरी छवि धूमिल कर रहे हैं केजरीवाल, इनके खिलाफ करूंगा मुकदमा : हंसराज हंस

Posted by - May 3, 2019 0
नई दिल्ली। पंजाबी गायक व उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार हंसराज हंस दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालऔर…

हम कोई हंगामेदार आदमी नहीं हैं जो हंगामा काटते फिरें, हमें सिर्फ अपने मुद्दे से मतलब- टिकैत

Posted by - July 20, 2021 0
संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो चूका है, कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने 22 तारीख से…