AK Sharma

सुना है ऊर्जा मंत्री ने बिजली हड़तालियों को झाड़ा…

422 0

सुना है ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने बिजली हड़तालियों को झाड़ा… ठीक किया। बिजली हड़ताल पर अब सरकार को झुकना नहीं चाहिए। बहुत हो गया। जनता ख़ुद इन लोगों को ठीक करेगी।

बिजली हड़तालिया कर्मियों से जनता के सवाल…

  • लगातार घाटा करने वाले विद्युत निगम क्या उधार लेकर आपको पिछले आठ साल का बोनस देंगे? आठ साल क्यों नहीं माँगा? इस साल का दे दिया वही बहुत नहीं है? बिजली निगम पर एक लाख करोड़ रुपये का क़र्ज़ तो है ही। रोज़ का 1500 करोड़ रुपये का घाटा है। ये आप जैसे होनहारों की ही देन है ना?
  • घाटा हो भी क्यों नहीं। बिल का पैसा तो इंजीनियरों के पॉकेट में जाता है।
  • जब अपनी जगह संविदा कर्मचारी को या डेली वेज वाले को खंभे पर चढ़ाते हो और पीछे से लाइन चालू करके उसे खंभे पर मार डालते हो तो उसमें तुम्हारी सहृदयता कहाँ चली जाती है?
  • संविदा कर्मी को आगे करके अपने मौज करते हो। भ्रष्टाचार की हद करके दिन में तीन बार गाड़ियाँ बदलते हो। छोटे-छोटे लोगों को परेशान करते हो। बड़े चोरों के आगे दुम हिलाते हो। तलवे चाटते हो। तब तुम्हारा आत्मसम्मान कहाँ चला जाता है।
  • तीन-तीन पीढ़ियों तक फोकट की बिजली जलाते हो। इतना ही नहीं पड़ोसियों और किराएदारों को भी फ्री बिजली बाँटते हो तब बिजली विभाग के प्राईवेटाइज़ेशन की चिंता नहीं होती?
  • तुम लोगों को जितनी पगार मिलती है उसका पचास गुना तुम कहाँ से कमाते हो। तब तुम्हारा ज़मीर कहाँ चला जाता है। गरीब झुपड़े वाले को लाखों का बिल पकड़ाकर उसको चूसना और फिर बिल कम कर देना। यही हो ना तुम लोग।
  • महीने-महीने नौकरी पर नहीं जाने वाले विद्युत नेता प्रबंधन को ज्ञान देते हैं। कर्मियों को भ्रमित करके अपनी नेतागीरी चलाते हैं। अच्छी स्थिति नहीं है तो नौकरी छोड़कर देखो। दो कौड़ी की भी क़ाबिलियत नहीं है। एक मोनोपोली में काम करते हो इसलिए दिमाग़ ख़राब हो गया है।
  • किस पूर्व समझौते की बात करते हो। अमल नहीं हुआ तो तुमको घाटे के बावजूद बोनस मिला कैसे? कैशलेस इलाज की सुविधा कैसे मिली। हड़ताल में काम किए बिना पगार कैसे मिली? झूठ बोलने की भी हद होती है।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुम्भ में सुरक्षा बढ़ी, पुलिस सतर्क, 4 विदेशियों से पूछताछ

Posted by - January 3, 2025 0
महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां संदिग्ध लोगों पर…
CM Yogi

चित्रकूट के भौतिक और आध्यात्मिक विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : योगी आदित्यनाथ

Posted by - November 28, 2024 0
चित्रकूट/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर चित्रकूट पहुंचे। यहां उन्होंने जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों…
Nitish Kumar

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार की बड़ी सौगात, कैबिनेट बैठक में 24 एजेंडों पर लगाई मुहर

Posted by - July 1, 2025 0
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट (Cabinet) की बैठक में 24 महत्वपूर्ण…
Kanhaiyalal

बरेलवी उलेमा ने कन्हैयालाल के हत्यारों के खिलाफ जारी किया फतवा

Posted by - July 7, 2022 0
बरेली: बरेलवी उलेमाओं ने उदयपुर में बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को स्पोर्ट करने पर दर्जी कन्हैयालाल (Kanhaiyalal) की…
देवेंद्र फडणवीस

सुप्रीम कोर्ट से देवेंद्र फडणवीस को मिला बड़ा झटका, अब चलेगा मुकदमा

Posted by - March 3, 2020 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मंगलवार को बड़ा झटका लगा है। देवेंद्र फडणवीस…