AK Sharma

मुक्तिपथ प्रदेश का पहला भव्य श्मशान स्थल है: एके शर्मा

152 0

लखनऊ: गोरखपुर का पहला विद्युत शवदाह स्थल बडहलगंज स्थित मुक्तिपथ श्मशान पर बनने जा रहा है। गुरूवार को नगर विकास एवं उर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मुक्तिपथ पर भूमि पूजन कर इस परियोजना का शिलान्यास किया। यह परियोजना पांच करोड़ रूपए की है।इसके साथ ही उन्होंने नगर विकास की अन्य विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।

नगर विकास एवं उर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) बडहलगंज मुक्तिपथ पर पहुंचे। मंत्री बनने के बाद बडहलगंज का यह उनका पहला दौरा था। लिहाजा जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गोरखपुर का प्रथम विद्युत शवदाह स्थल का भूमि पूजन हुआ। उनके साथ विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह विधायक राजेश त्रिपाठी व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर ने भी पूजन किया। अंत में नगर विकास मंत्री ने नारियल फोड कर व शिलापट्ट का अनावरण कर परियोजना का शिलान्यास किया।

अपने संबोधन में मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि मुक्तिपथ प्रदेश का पहला भव्य श्मशान स्थल है ऐसे में पहले विद्युत शवदाह संयत्र का अधिकार भी मुक्तिपथ को है। वास्तव में मुक्तिपथ अपने आप में अलौकिक है। विद्युत शवदाह परियोजना शुरू होने के बाद लकडी आधारित शवदाह प्रक्रिया कम होगी। इससे वृक्षों की संरक्षिता व पर्यावरण की सुदृढता होगी।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष बडहलगंज प्रीति उमर, नगर पंचायत अध्यक्ष दोहरीघाट विनय जायसवाल, ब्लाक प्रमुख रामआशीष राय, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय जन मौजूद रहे।

Related Post

AK Sharma

कुम्भ मेला क्षेत्र में 15 हजार सफाईकर्मी, 2500 गंगासेवा दूत निरंतर कर रहे सफाई कार्य: एके शर्मा

Posted by - January 16, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) पूरे…
plastic free UP

मिशन क्लीन यूपी : 282 वेस्ट मैनेजमेंट यूनिटों से साकार होगी कचरे से कंचन की अवधारणा

Posted by - January 14, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश को प्लास्टिक कचरे से मुक्त (Plastic Free) बनाने की दिशा…
Food Processing Industry

योगी सरकार के प्रयास से यूपी में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग बन रहा आत्मनिर्भरता का आधार

Posted by - January 1, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दृढ़ नेतृत्व और स्पष्ट दिशा-निर्देशन में उत्तर प्रदेश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर…