AK Sharma

एके शर्मा ने चार वार्डों में खड़ंजा निर्माण कार्य को दी हरी झंडी

363 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) द्वारा आज उत्तरी विधानसभा क्षेत्र लखनऊ के फैजुल्लागंज के चार वार्डों के लिए कुल 52.75 करोड़ रूपये लागत की विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसके अंतर्गत –

फैजुल्लागंज की 1.5 से 02 लाख की आबादी को वर्षों से चली आ रही समस्या जल भराव, गंदगी, संचारी रोग, मच्छर जनित बीमारियों से निजात दिलाने के लिए 45 करोड़ रूपये लागत का 09 किमी0 लम्बाई के तथा 04 मी0 चौड़े पाइप लाइन आरसीसी नाले का शिलान्यास किया गया।

यह नाला सीवरेज एवं जलनिकासी के लिए मधुबन बिहार से हरिओम नगर, छोटी खदान, ककौली गॉव, गौरभीट गॉव, घईला रोड पेट्रोल पम्प, हनुमंतपुरम् द्वितीय, दुर्गापुरी दाउदनगर, 60 फिटा रोड के किनारे-किनारे गोमती नदी तक बनाया जायेगा।

फैजुल्लागंज के चार वार्डों में डूडा एवं सूडा के अंतर्गत नाली एवं सड़क निर्माण के 14 कार्यों के लिए 2.75 करोड़ रूपये की लागत से कराये जाने वाले कार्यों का शिलान्यास किया गया। अब क्षेत्र में नाली, सड़क निर्माण व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रहेगा।

शिलान्यास किये गये सभी विकास कार्यों को एक वर्ष के भीतर पूरा कराने का दिया आश्वासन।

राजाजीपुरम में पम्प हाउस के जीर्णोद्धार एवं नई मशीनें लगाने के लिए भी 05 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 05 लाभार्थियों को चाबी साैंपी गई। कुल 100 लाभार्थियों को पीएम आवास की स्वीकृति मिली है, जिन्हें चाबी दी जायेगी।

AK Sharma

नगर विकास मंत्री  (AK Sharma) ने उत्तरी विधानसभा का एक वर्ष में कराये गये विकास कार्यों के लेखा जोखा को प्रदर्शित करती पुस्तक ’’विकास की राह पर लखनऊ उत्तर’’ का विमोचन भी किया।

AK Sharma

मंत्री  (AK Sharma) ने एन0यू0एल0एम0 से तकनीकी शिक्षा प्राप्त 30 विद्यार्थियों के लिए सर्टिफिकेट दिया।

AK Sharma

मनकामेश्वर वार्ड के सभासद रहे रणजीत सिंह द्वारा 250 रविवार गोमती नदी की सफाई में देने के लिए मंत्री (AK Sharma) द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उत्तरी विधानसभा के विधायक डा0 नीरज बोरा, उनकी पत्नी इन्दु बोरा, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, पूर्व महापौर सुरेश अवस्थी, नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह, डूडा के परियोजना अधिकारी सुधीर सिंह, क्षेत्रीय पार्षद, मण्डल अध्यक्ष, क्षेत्र की गणमान्य एवं आशा बहुए आदि उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव से पहले ‘शहर की सरकार’ पर भाजपा की नजर

केन्द्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार के कार्यकाल में दिल्ली एवं लखनऊ से चला 100 रूपया पूरा का पूरा विकास कार्याें एवं जनता तक पहुंचता है। इसके पहले की सरकारों में यह मात्र 15 पैसा ही पहुंचता था।

नगर विकास मंत्री ने विधायक डा0 नीरज बोरा का क्षेत्र की जनता के प्रति समर्पण एवं विकास कार्यों के लिए प्रयास को सराहा।

सबसे ज्यादा परेशानियों, गंदगी व रोगों का सामना इस क्षेत्र की नारी शक्ति को करना पड़ता था। इस परेशानी से शीघ्र ही निजात मिलेगी।

Related Post

AK Sharma

एक साल, कई मिसाल: एके शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता हेतु दैनिक सफ़ाई पर ज़ोर

Posted by - March 28, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) के नेतृत्व में स्वच्छता हेतु दैनिक सफ़ाई पर ज़ोर…

यूपी की दुर्गति सांसदों को दिल्ली बुलाकर पूछ रही भाजपा- बीजेपी की मीटिंग पर अखिलेश का तंज

Posted by - July 28, 2021 0
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा आलाकमान द्वारा राज्य के सभी सांसदों को बैठक के लिए दिल्ली…
UPNEDA

दूसरे बड़े मंगल पर UPNEDA मुख्यालय के परिसर में सुन्दर काण्ड पाठ एवं भण्डारे का आयोजन

Posted by - May 16, 2023 0
लखनऊ। निदेशक, UPNEDA अनुपम शुक्ला एवं सचिव एवं मुख्य परियोजना अधिकारी, UPNEDA नीलम द्वारा ज्येष्ठ माह के द्वितीय मंगलवार (Bada…