AK Sharma

एके शर्मा ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

493 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज शुक्रवार सायं 06:30 बजे लखनऊ में गोमती नदी किनारे स्थित लक्ष्मण मेला स्थल एवं झूलेलाल वाटिका में छठ पूजा (Chhath Puja) के लिए की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने नगर आयुक्त एवं जिला प्रशासन को निर्देश दिये कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन मानस को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने पूजा घाटों एवं आसपास की विधवत साफ-सफाई व सौन्दर्यीकरण सुनिश्चित कराने एवं पूजा के दौरान पूजा सामग्री को नदी के जल में प्रवाहित न हो, इसके प्रबंध करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने इसके लिए नदी के अंदर अर्पण कलश स्थापित करने के भी निर्देश दिए।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि छठ पूजा घाटों में श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल, कूड़ेदान एवं अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए और लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के थैलों के प्रयोग से बचने के लिए जागरूक भी किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए घाट के पास ही मोबाइल टॉयलेट एवं पोर्टेबल टायलेट लगाये जाए और इनके सफाई का भी ध्यान रखा जाए साथ ही सामुदायिक शौचालयों को भी निरन्तर साफ-सुथरा रखा जाए।

यूपी एटीएस और आजमगढ़ पुलिस ने अवैध असलहों के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार छठ पर्व को स्वच्छ त्योहार के रूप में मना रही है। इस बार की छठ पूजा जीरो वेस्ट छठ पूजा के रूप में होगी। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा कि पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों और वस्तुओं का प्रयोग करें और किसी भी तरह की प्लास्टिक के बने उत्पाद का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि इस पर्व में महिला, पुरूष एवं बच्चों की भागीदारी बहुतायत में रहती है। इस दृष्टि से उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से मिलकर किये जाए। कोई भी श्रद्धालु व बच्चे नदी के गहरे जल में न जाने पाए, इसके लिए नदी में व्यवस्थित बैरीकेटिंग कराई जाए।

इस दौरान उन्होंने छठ पूजा स्थलों में उपस्थित सफाई कार्मिकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी त्योहार एवं पर्व हमारी भारतीय संस्कृति एवं समाज से गहराई से जुड़े हुए हैं। इसमें निरन्तर आपका सहयोग मिल रहा है और साथ ही पुण्य के भी भागीदार बन रहे हैं।

Related Post

CM Yogi at the Shahpur rally

Bihar Election: बिहार में राजद और कांग्रेस का कार्यकाल कलंक से कम नहींः सीएम योगी

Posted by - October 29, 2025 0
भोजपुरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को दूसरी रैली शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी…
Krishi Chaupal

खेतों में लगाई चौपाल, योगी सरकार के कारण किसानों के जीवन में हुई उन्नति पर की गई चर्चा

Posted by - December 6, 2025 0
हापुड़: अक्खापुर गांव में शनिवार को ‘कृषि चौपाल’ (Krishi Chaupal) लगी। इसमें लगभग 450 किसानों ने हिस्सा लिया। चौपाल का…
Bulldozer

नगरीय निकायों में सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण को लेकर सख्त योगी सरकार

Posted by - April 30, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण को लेकर सख्त योगी सरकार (Yogi Government)  अब नगरीय निकायों में सार्वजनिक भूमि, पार्क,…
India Smart City Conclave

India Smart City Conclave: सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार में यूपी को तीसरा स्थान, आगरा देश का तीसरा सबसे स्मार्ट शहर

Posted by - September 27, 2023 0
– उत्तर प्रदेश को 10 अलग-अलग श्रेणियों में मिले पुरस्कार, वाराणसी नॉर्थ जोन में टॉप – यूपी के शहरों को…