AK Sharma

शहरवासी समय से अपने घरों से कूड़ा निकाल कर कूड़ा गाड़ी को दे: एके शर्मा

377 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहां की प्रदेश का वातावरण अच्छा हो, लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ नगरीय वन मिले, इसके लिए प्रदेश सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। प्रदेश के सभी निकायों से कूड़ा स्थलों एवं गंदगी के ढेर को समाप्त किया जा रहा है। विगत 75 घंटों के अभियान में ऐसे कूड़ा स्थलों को हटाने का ऐतिहासिक कार्य किए गए और नागरिकों को गंदगी से मुक्ति मिली है।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  कल सायं 7:30 बजे लखनऊ के मखदूमपुर मलेशिया मऊ गांव में साफ किए गए कूड़ा स्थल के सुंदरीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने उन्हें बताया कि यह क्षेत्र अभी नगर निगम की सीमा में शामिल हुआ है और यह लखनऊ नगर निगम का अंतिम छोर भी है, जहां पर जाकर सफाई का कार्य किया गया है।

AK Sharma

एके शर्मा (AK Sharma) ने सभी निकाय अधिकारियों से कहा है कि सफाई का कार्य एवं कूड़ा स्थलों व गंदगी को हटाने का कार्य अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसे निरंतर बनाए रखना है, जिससे कि शहरी वन एवं वातावरण में अमूल चूल परिवर्तन हो सके। उन्होंने कहा कि सभी निकाय अपने यहां के चौराहों का सुंदरीकरण कराए, जेब्रा क्रॉसिंग एवं डिवाइडर की पेंटिंग कराए, चौराहों से अवैध होर्डिंग, बैनर को भी शीघ्र हटाया जाए। स्थानीय लोगों ने नगर विकास मंत्री  को बताया कि इस स्थान पर बहुत गंदगी रहती थी। यहां पर सांस लेना और यहां से निकलना मुश्किल होता था। नगर विकास मंत्री  ने कहा कि यह स्थान दुबारा कूड़ा स्थल के रूप में परिवर्तित न हो, इसके लिए स्थानीय लोगों को भी प्रयास करने होंगे। इस पर स्थानीय निवासी राजेश यादव ने साफ सफाई व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी ली।

May be an image of 11 people and outdoors

नगर विकास मंत्री ने कहा कि हमारे सफाई कर्मी प्रातः 5:00 बजे से उठकर  शहर के वातावरण को साफ सुथरा बनाने का प्रयास करते हैं। इसमें सभी शहरवासियों का भी सहयोग जरूरी है। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की है कि साफ सफाई में अपना सहयोग प्रदान करें। अपने घरों से समय से कूड़ा निकाले और इधर उधर न फेंके। कूड़े को कूड़ादान में डाले या कूड़ा गाड़ी को उपलब्ध कराए। उन्होंने यहां पर कराए गए सुंदरीकरण की प्रशंसा की और सफाई कर्मियों के साथ सेल्फी प्वाइंट में सेल्फी खिंचवाई। उन्होंने यहां पर रोपे गए पौधो के देखभाल करने के भी निर्देश दिए।

May be an image of 6 people and people standing

महापौर लखनऊ संयुक्ता भाटिया ने कहा की प्रदेश का नगरीय परिवेश मंत्री  के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और नगरों का तेजी से विकास हो रहा है। अभी लखनऊ शहर को स्वच्छ वायु के लिए देशभर में प्रथम पुरुस्कार से पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि यहां के 142 कूड़ा स्थलों  को भी साफ कर दिया गया है।  यह अंतिम कूड़ा स्थल था, जिसे साफ किया गया है।अब यहां पर कोई दुबारा कूड़ा न डाले इसकी जिम्मेदारी यहां के लोगो को लेनी होगी। यहां के सभी लोगो को इसकी चिंता करनी होगी। सभी के सहभागिता से ही शहरों को भव्य व स्वच्छ बनाया जा सकता है।

नगर आयुक्त लखनऊ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि लखनऊ नगर निगम के चिन्हित सभी 142 GVPs कूड़ा स्थलों को समाप्त कर दिया गया है। ऐसे स्थानों को विभिन्न रूपों में विकासित किया गया है। अभी भी जो भी कूड़ा स्थल दिखाई देंगे, उन्हें समाप्त किया जाएगा।

May be an image of 6 people, people sitting and people standing

इस दौरान अपर नगर आयुक्त,विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, सफाई कर्मी तथा स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

Related Post

राहुल ने कहा था- कश्मीर में बहेंगी खून की नदियां, एक गोली तक नहीं चली – अमित शाह

Posted by - October 10, 2019 0
महाराष्ट्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस व एनसीपी पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा, ‘जब मोदी जी…
CM Yogi heard the problems during 'Janta Darshan'

हर पीड़ित को न्याय दिलाकर चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

Posted by - April 17, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान यहां प्रदेश…

तेजस्वी ने लगाया नीतीश पर जासूसी का आरोप,कहा मुझ पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है

Posted by - November 15, 2018 0
पटना। बिहार के विधायक दल के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जासूसी करवाने का आरोप लगाया…
CM Yogi

सीएम योगी का सिंगापुर और जापान दौरा संपन्न: एमओयू व निवेश प्रस्तावों से यूपी में 5 लाख रोजगार सृजन की उम्मीद

Posted by - February 26, 2026 0
यामानाशी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का चार दिवसीय सिंगापुर व जापान दौरा अभूतपूर्व रूप से सफल…