AK Sharma

अचानक शेल्टर होम पहुंचे एके शर्मा, निराश्रितों के लिए की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा

359 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने सोमवार शाम 9:00 बजे राजधानी के कई इलाकों में स्थायी और अस्थायी रैन बसेरों (Night Shelters) और अलाव व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) अपने आवास से 1090 चौराहा, अम्बेडकर पार्क चौराहा, लोहिया चौराहा, मिठाई वाला चौराहा, मनोज पांडेय चौराहा, पत्रकार पुरम चौराहा, होसड़िया चौराहा से होते हुए हैनिमैन चौराहा, ओल्ड अमेटी चौराहा, कठौता चौराहा से चिनहट तिराहा पहुंचे। उसके पश्चात मटियारी चौराहा से वापसी करते हुए कमता तिराहा पहुंचे। जहां से उन्होने पॉलिटेक्निक चौराहे पर अलाव व्यवस्था का जायजा लिया।

AK Sharma

इसके पश्चात भूतनाथ,  लेखराज मार्केट, बादशाह नगर से होते हुए निशातगंज चौराहे पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चौराहे के पास बने नगर निगम के स्थायी शेल्टर होम का औचक निरीक्षण किया। इस शेल्टर होम में उद्देश्य फाउंडेशन और नगर निगम द्वारा दी गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शेल्टर होम में 47 लोग उपस्थित मिले।

श्री शर्मा (AK Sharma) ने उपस्थित लोगों से बात की और व्यस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही यह भी जानकारी ली कि उन्हें शेल्टर होम की जानकारी कहां से मिली। श्री शर्मा ने शौचालय और रसोई घर का भी निरीक्षण किया और साफ-सफाई देख मौजूद कर्मचारियों की प्रशंसा कर इस व्यवस्था को बनाये रखने के निर्देश भी  दिये। इसके पश्चात श्री शर्मा सिकंदरबाग, सप्रू मार्ग, श्रीराम टावर से हज़रतगंज चौराहे होते हुए सिविल हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी व्यक्ति खुले में सोए।

AK Sharma

इस दौरान नगर विकास मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने प्रदेश के अन्य नगर निगम और निकायों में फोन से वार्ता कर निराश्रितों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही व्यवस्था में किसी भी हीला-हवाली न होने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से रैन बसेरों में आश्रय लिए लोगों की उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली और बेहतर व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश भी दिये।

Related Post

CM Yogi

योगगुरु स्वामी रामदेव ने की सीएम योगी से शिष्टाचार भेंट

Posted by - August 27, 2024 0
गोरखपुर। पतंजलि योगपीठ के संस्थापक, विश्व विख्यात योगगुरु स्वामी रामदेव (Baba Ramdev) ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सोमवार रात…
AK Sharma

एके शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी सौगात, बिजली बिल राहत योजना 2025 का किया एलान

Posted by - November 11, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के…
AK Sharma

नये कनेक्शन देने में देरी और अनावश्यक अड़ंगा भी बर्दाश्त नहीं होगा: एके शर्मा

Posted by - May 27, 2025 0
लखनऊः उत्तर प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने विद्युत कार्मिकों को सख्त निर्देश देते…