AK Sharma

शहरी उपभोक्ताओं को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाए: एके शर्मा

397 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज देर रात 9:00 बजे विधान सभा मार्ग स्थित 1912 काल सेंट्रल तथा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 1912 में आ रही उपभोक्ताओ की शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेने तथा उपभोक्ताओं को जब तक अपनी शिकायत को लेकर संतुष्टि न मिल जाय, इसके प्रयास करने के निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं के हित में कार्य कर रही है। उन्हें कोई समस्या न हो, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में अभी भीषण गर्मी बढ़ने से 25000 मेगावाट से अधिक की मांग को ऊर्जा विभाग पूरा कर रहा है। आने वाले समय में इससे ज्यादा बढ़ी हुई विद्युत् मांग को भी ऊर्जा विभाग निर्बाध रूप से पूरा करेगा।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  ने कहा कि पूरा ऊर्जा परिवार उपभोक्ताओं की बढ़ी हुई मांग के अनुरूप विद्युत आपूर्ति देने का प्रयास कर रहा है। 1912 कॉल सेंटर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। इसके महत्व को देखते हुए इसकी क्षमता को एक बार में 60 काल से बढ़ाकर दो गुना कर 120 काल कर दी गई है। उपभोक्तओ की शिकायतों का तत्काल समाधान हो, इसके लिए 1912 की कार्यप्रणाली को और मजबूत किया जाएगा।

एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि प्रदेश की विद्युत आपूर्ति या विद्युत संबंधी अन्य व्यवस्था के सम्बन्ध में उपभोक्ताओं द्वारा
हेल्पलाइन नंबर 1912 पर कॉल करने के पश्चात तय समय पर समस्या दूर न होने पर उन्हें मुआवजा प्रदान किया जाएगा। कहा कि 1912 की कार्यप्रणाली ऐसी हो, जिससे उपभोक्ताओ की शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जा सके और विभाग को कम से कम मुआवजा देना पड़े। इसके लिए इसकी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

उपभोक्ताओं की शिकायतों को दूर करने के लिए निर्धारित हो समयसीमा: एके शर्मा

निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  को बताया गया कि आज 23 मई को बिलिंग, कनेक्शन, मीटरिंग, स्मार्ट मीटरिंग, विद्युत आपूर्ति से संबंधित 9500 शिकायतें दर्ज की गई।

ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए 1912 कॉल सेंटर में स्थापित किए गए विभिन्न हेल्पडेस्क की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया साथ ही 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, विधानसभा का भी निरीक्षण कर वर्तमान विद्युत् लोड और आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि रोस्टर के अनुरूप शहर के उपभोक्ताओं को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाए और कहीं पर भी विद्युत आपूर्ति में बाधा हो, उसे तत्काल ठीक किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Post

Renuka

कांग्रेस नेत्री रेणुका चौधरी ने प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी का पकड़ा कॉलर

Posted by - June 16, 2022 0
हैदराबाद: राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सम्मन पर कांग्रेस पार्टी (Congress party) के विरोध के दौरान नजरबंदी का…
Anganwadi

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में आंगनवाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण में आई तेज़ी

Posted by - January 25, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में आंगनवाड़ी केंद्र भवनों (Anganwadi Centre Building) के निर्माण,…
अधीर रंजन

अधीर रंजन ने पीएम मोदी और गृहमंत्री पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, भड़की बीजेपी

Posted by - December 1, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को एनआरसी मुद्दे पर बड़ा विवादित…
CM Yogi

मथुरा पहुंचे सीएम योगी, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर किया दर्शन-पूजन

Posted by - October 11, 2023 0
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  बुधवार को मथुरा पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कार्यक्रमों में शामिल होने…
Yogi

दलित, शोषित और वंचितों के लिए नई उम्मीदों का दौर बना योगी का कार्यकाल

Posted by - April 13, 2025 0
लखनऊ। भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के सामाजिक न्याय के सिद्धांत को प्रेरणापुंज मानकर कार्य कर रही योगी…