ak sharma

एके शर्मा ने 60 लाभार्थियों को वितरित की आवास की चाबी

445 0

मऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा (AK Sharma) द्वारा आज मऊ जनपद में लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। साथ ही जनपद के पी.एम. आवास योजना (शहरी) के 60 लाभार्थियों को आवास की चाबी भी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त जनपद में नई परियोजनाओं हेतु जमीनों के चिन्हांकन कार्य के साथ ढेकुलिया घाट पर निर्माणाधीन अपना मऊ स्थल का भी निरीक्षण किया गया।

कलेक्ट्रेट परिसर में मंत्री (AK Sharma)  द्वारा शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्य करने के उपरांत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों में ममता देवी,विद्यावती, शनिचरी, गीता, परशुराम, रमजतिया,अशर्फी देवी, सावित्री देवी, संजीरी देवी, निशाखरवार, समीर सिंह,रेखा देवी, तेतरी, शोभा देवी एवं सविता देवी को उनके आवासों की सांकेतिक चाबी प्रदान की गई।

इसके उपरांत नगर विकास मंत्री (AK Sharma)  ने विकास भवन के पास स्थित ऑडिटोरियम हेतु भूमि के चिन्हांकन कार्य के उपरांत उन्होंने नामित कार्यदाई संस्था को यथाशीघ्र स्टीमेट तैयार कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। इस दौरान नगर विकास मंत्री के साथ जिलाधिकारी  अरुण कुमार एवं पुलिस अधीक्षक  अविनाश पांडे  के अलावा कार्यदाई संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

May be an image of 8 people, people sitting, people standing and outdoors

इसके उपरांत निजामुद्दीनपुरा में पार्क हेतु चिन्हित जमीन का भी नगर विकास मंत्री द्वारा अवलोकन के उपरांत मंजूरी प्रदान की गई।साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद  दिनेश कुमार को इस संबंध में यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

May be an image of 4 people, people standing, people playing musical instruments and outdoors

ढेकुलिया घाट के पास स्थित निर्माणाधीन सेल्फी प्वाइंट ‘अपना मऊ’ का भी नगर विकास मंत्री ने अवलोकन किया। इस दौरान वहां पर उन्होंने पौधारोपण का भी कार्य किया। उन्होंने निर्माणाधीन स्थल को एक बेहतर स्वरूप प्रदान करने हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिए।

AK Sharma

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) के जनपद में पूरे कार्यक्रम के दौरान जिला अधिकारी  अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक  अविनाश पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष  मनोज राय, जिला अध्यक्ष भाजपा  प्रवीण गुप्ता,अपर जिला अधिकारी  भानु प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट  नीतीश कुमार सिंह,मऊ नगर पालिका परिषद एवं समस्त नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

CM Yogi hoisted the flag on BJP Foundation Day

सीएम योगी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी स्थापना दिवस पर किया ध्वजारोहण

Posted by - April 6, 2023 0
लखनऊ। आज भाजपा का स्थापना दिवस (BJP Foundation Day) है। इसके उपलक्ष्य में लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में…
UP Transport Corporation

परिवहन निगम के संविदा कर्मचारियों को भी अब पारिवारिक यात्रा पर दिया जाएगा पास

Posted by - November 2, 2023 0
लखनऊ। रोडवेज की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने वाली योगी सरकार रोडवेज बसों में अब परिवहन निगम (Transport Corporation) के संविदा…
cm yogi

यूपी में न्यायिक व्यवस्था से जुड़े कार्य पूरा होने में देर नहीं लगतीः मुख्यमंत्री

Posted by - January 17, 2026 0
चंदौली: देश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मौजूदगी में शनिवार को चंदौली में…
Aspirational Development Block

योगी मॉडल से एस्पिरेशनल से इंस्पिरेशनल बन रहे यूपी के विकास खंड

Posted by - January 16, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी लगन से आकांक्षात्मक विकास खंडों (Aspirational Development Block) की…
Rajnath Singh

विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ इन्वेस्ट हब के रूप विकसित हो रहा लखनऊ- राजनाथ

Posted by - February 14, 2025 0
लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लखनऊ में 1028 हजार करोड़…