AK Sharma

उप्र में सबसे अच्छा चल रहा बिजली क्षेत्र का काम : एके शर्मा

301 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने विद्युत संरचना के सुदृढ़ीकरण, अनुरक्षण एवं जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए 20 फरवरी से 29 फरवरी, 2024 तक पूरे प्रदेश में चलने वाले “बिजली सेवा एवं जनसम्पर्क अभियान“ की शुरूआत की। ऊर्जा मंत्री ने मंगलवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र, अर्जुनगंज लखनऊ में पहुँचकर इस 10 दिवसीय अभियान का शुभारम्भ किया।

उन्होंने (AK Sharma)  सभी जनप्रतिनिधियों और जनता को इस अभियान से जुड़ने और विद्युत व्यवस्था संबंधी अपने सुझावों के माध्यम से विभाग का सहयोग करने का आग्रह किया।
ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने कहा कि ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 में प्रधानमंत्री ने प्रदेश की विद्युत व्यवस्था की तारीफ की है। इसके पहले भी केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ने पीक डिमाण्ड के समय उत्तर प्रदेश द्वारा देश में सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति करने तथा पूरे देश में विद्युत के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रगति करने की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि बिजली के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सबसे अच्छा कार्य कर रहा है, उपभोक्ताओं से अपील कर कहा कि विद्युत विभाग द्वारा संचालित व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपनी समस्याओं का समाधान करायें,प्रदेश विद्युत की समस्या से हमेशा के लिए मुक्त हो इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा।
इस दौरान अधीक्षण अभियन्ता अपने कार्यक्षेत्र में आने वाले सभी सांसद, विधायक, महापौर नगर निगम, अध्यक्ष नगर पालिका/नगर पंचायत व उपभोक्ताओं से शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए फीडबैक व सुझाव प्राप्त किये जायेंगे।
ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  ने बताया कि आरडीएसएस योजना के लॉस रिडक्शन मद में लगभग 13,500 करोड़ रूपये के कार्य कराये जा रहे हैं, आरडीएसएस योजना के एएमआईएसपी (स्मार्ट मीटर) मद में समस्त उपभोक्ताओं के संयोजन को प्री-पेड स्मार्ट मीटर से करने की योजना बनायी गयी है, बिज़नेस प्लान/अतिरिक्त बिजनेस प्लान/नगर निकायों की विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए भी लगभग 5,000 करोड़ रूपये के कार्य कराये कराये जा रहे हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए स्वयं अपना बिल बनाने हेतु ट्रस्ट बिलिंग की व्यवस्था तथा नये कनेक्शन लेने, लोड बढ़ाने, बिलों के भुगतान करने इत्यादि कार्यों को भी पूर्णतः ऑनलाइन कर दिया गया है।
ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने कहा प्रधानमंत्री ने सोलर रूफटॉप के लिए ’पी०एम०-सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत दी जा रही सब्सिडी एवं सरलीकृत नवीन व्यवस्था के बारे में भी अभियान के दौरान सभी को अवगत कराते हुए योजना के प्रचार-प्रसार के साथ ही अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॉप हेतु आवेदन करने के लिए भी प्रेरित किया जायेगा।

प्रदेश में “बिजली सेवा व जनसम्पर्क अभियान” 20 फरवरी से

जन प्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र में कराये जा रहे कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में फीडबैक भी प्राप्त करते हुए अन्य स्थानीय मुद्दे जो आवश्यक हों, उन पर भी चर्चा कर सुझाव प्राप्त किए जायेंगे। इस अवसर पर चेयरमैन यूपीपीसीएल डॉ0 आशीष कुमार गोयल, मुख्य अभियन्ता लेसा तथा उपकेन्द्र के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय उपभोक्ता मौजूद थे।

Related Post

Addverb

यूपी में बने रोबोट ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, दुबई, अमेरिका और यूरोप में हो रहे हैं निर्यात

Posted by - June 26, 2023 0
लखनऊ/ गौतमबुद्धनगर। नए एंटरप्रेन्योर को प्रोत्साहित करने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा शुरू की गई स्कीम के अब…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में अग्नि जनित घटनाओं के खिलाफ एडब्ल्यूटी बनेगा सुरक्षा कवच

Posted by - December 26, 2024 0
महाकुम्भनगर। उत्तर प्रदेश में महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इसी क्रम में, उत्तर प्रदेश अग्निशमन…
CM yogi in tika Mahotsav

उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ 4 दिवसीय टीका उत्सव, कोविड वैक्सीन के कुल 85,15,296 डोज़ दिए गए

Posted by - April 11, 2021 0
लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की तेजी से बढ़ती दूसरी लहर के बीच में भी केंद्र और उत्तर प्रदेश…
AMIT SHAH IN KRELA

केरल: कांग्रेस का मतलब ‘कंफ्यूज पार्टी’, विकल्प देख रही जनता-अमित शाह

Posted by - March 24, 2021 0
केरल /(त्रिप्पुनिथुरा) । केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह (Amit Shah) ने बुधवार को केरल के त्रिप्पुनिथुरा में…