AK Sharma

गणतंत्र दिवस पर एके शर्मा ने फहराया झंडा

350 0

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में 74 वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) धूमधाम से मनाया गया । मऊ जिले के वहीं पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने परेड की सलामी ली.

इसके साथ ही नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम , द्वितीय , तृतीय स्थान पाने वाले विद्यालय के बच्चों को पुरस्कार वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

जिले के पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित 74 वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) मौजूद रहे । उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत आठ स्कूलों ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया ।

AK Sharma

रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में अमरवाड़ा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने तृतीय स्थान , देव पब्लिक स्कूल के बच्चों ने द्वितीय स्थान एवं प्राथमिक विद्यालय कइयां रतनपुरा के बच्चों ने प्रथम स्थान हासिल किया ।

AK Sharma

इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बच्चों को पुरस्कार वितरण कर उनका हौसला बुलंद किया । इस बाबत उर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि 74 वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर हम अपने भारत देश को और भी समर्थन शक्तिशाली और प्रभावशाली बनाएं यही संदेश में आज के दिन मऊ जनपद एवं सभी लोगों को देता हूं ।

Related Post

CM Yogi

त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों, समाज विरोधी गतिविधियों व नई परंपरा की अनुमति नहीं: मुख्यमंत्री

Posted by - March 10, 2026 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को आगामी पर्व-त्योहारों, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों…
CM Yogi

एक बार फिर लापरवाह अफसरों पर चला सीएम योगी का चाबुक, नहीं सुधरे तो होगी बड़ी कार्रवाई

Posted by - June 27, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) ने एक बार फिर लापरवाह अफसरों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। इस बार परती…