Ak Sharma

एके शर्मा ने यूएई में फंसे प्रदेश के नागरिकों की त्वरित सहायता करने के लिए पीएम को दिया धन्यवाद

349 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने प्रशासनिक अनुभवों के आधार पर संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) में फंसे उ.प्र. के नागरिकों की मदद की है। उन्होंने यूएई में फंसे प्रदेश के मऊ एवं कानपुर देहात के 02 नागरिकों की त्वरित सहायता करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से सम्पर्क कर उनकी सुरक्षा और शीघ्र प्रत्यर्पण के लिए आग्रह किया। तत्पश्चात प्रधानमंत्री के आदेश पर उनके कार्यालय द्वारा संयुक्त अरब अमीरात स्थित भारतीय काउंसलेट को निर्देश दिये गये। इस पर भारतीय काउंसलेट ने वहां फंसे इन भारतीय नागरिकों से तुरंत संपर्क किया और उनसे उस स्थान पर जाकर मुलाकात की। जहां पर उन्हें रखा गया था। इस त्वरित कार्यवाही से संदिग्ध ट्रेवल एजेंटों के चंगुल में फंसे प्रदेश के नागरिकों को काफी राहत मिली है। जिसकी मऊ और कानपुर जिलों में भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही।

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि मऊ जिले के रहने वाले विशाल सिंह पुत्र संजय सिंह और कानपुर देहात ज़िले की मती सर्वेश कुमारी पत्नी मनोज यादव अच्छे और बेहतर जीवन की तलाश में दुबई गए। लेकिन उनके एजेंटों एवं संभावित नियोक्ता द्वारा धोखा दिया गया। इतना ही नहीं उनके नियोक्ता ने भारतीय नागरिकों पर दबाव डालकर उनसे ऋण के कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए और उनके नाम पर स्वयं ऋण प्राप्त कर लिया। इस कारण यह लोग दुबई में कानूनी एवं आर्थिक मामलों के केस में फंस गए और उनको कोई नौकरी भी नहीं मिली। ऋण न चुका पाने के कारण उनके दुबई छोड़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। अतः वह भारत वापस भी नहीं आ सकते थे।

उन्होंने (AK Sharma) बताया कि अब से कुछ दिन पहले मऊ निवासी विशाल के पिताजी ने मुझसे इस विषय में संपर्क किया। उन्होंने बताया कि दुबई में उनके बेटे और एक महिला का जीवन संकट में है। इस समस्या को लेकर मैंने माननीय प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क करके उनसे इस मामले में सहायता करने का आग्रह किया।

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि भारतीय काउंसलेट ने इन भारतीय नागरिकों को अपने एजेंट एवं नियोक्ता के विरुद्ध पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने में भी सहायता की। भारतीय काउंसलेट ने इस मामले को विदेशी मामलों के मंत्रालय, दुबई, के समक्ष भी रखा है और इस संबंध में उनके सामने औपचारिक निवेदन भी प्रस्तुत किया है। निवेदन में दुबई के विदेश मंत्रालय से आग्रह किया गया है कि स्थानीय पुलिस को उपरोक्त एजेंट एवं नियोक्ता के विरुद्ध उचित क़ानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दें और विशाल सिंह एवं मती सर्वेश कुमारी के शीघ्र प्रत्यर्पण के लिये भी सहायता करें।

किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए किये जायेगे हरसंभव प्रयास: ऊर्जा मंत्री

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि इस संबंध में मैंने काउंसलेट जनरल सतीश सिवान जी से स्वयं सीधे वार्ता भी की। उन्होंने मुझे आश्वस्त किया है कि वह विशाल सिंह और मती सर्वेश कुमारी की हर संभव सहायता करेंगे। साथ ही काउंसलेट इस मामले में विदेश मंत्रालय, दुबई, एवं स्थानीय पुलिस के समक्ष जोरदार पैरवी भी करते रहेंगे।

उन्होंने (AK Sharma) बताया कि संयुक्त अरब अमीरात के भारतीय काउंसलेट ने संदिग्ध एजेटों की ठगी से बचने के लिए भारतीय नागरिकों से आग्रह किया है कि वह किसी एजेंट को अपनी व्यक्तिगत जानकारी अथवा व्यक्तिगत दस्तावेज न दें और किसी ऋण के कागजात अथवा क्रेडिट कार्ड आदि के आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर भी न करें। काउसिल जनरल ने यह भी सलाह दी है कि संयुक्त अरब अमीरात में नौकरी करने के इच्छुक भारतीय नागरिकों को सिर्फ ऐसे अधिकृत और रजिस्टर्ड एजेटों के माध्यम से ही नौकरी प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए जो कि ई-माइग्रेट व्यवस्था में पंजीकृत हों।

Related Post

AK Sharma

धनतेरस से दीपावली तक पूरे प्रदेश में मिलेगी कटौती मुक्त बिजली: एके शर्मा

Posted by - October 20, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर प्रकाशपर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेश के सभी क्षेत्रों को कटौती…
Delegation of Canadian Hindu Chambers of Commerce meets CM Yogi

संभावनाओं का प्रदेश है यूपी, यहां सुरक्षा, सुव्यवस्था व निवेश की स्थिति बेहतरः मुख्यमंत्री

Posted by - January 4, 2026 0
लखनऊ : कैनेडियन हिंदू चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मुलाकात की।…

केरल: सचिवालय का घेराव कर रही बीजेपी महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted by - July 3, 2021 0
एक बार फिर केरल के तिरुवनंतपुरम में राजीनीति खींचातानी का तार छिड़ गया है। जहां राज्य सरकार पर बीजेपी महिलाओं…
CM Yogi pays tribute to Dr. Ram Vilas Das Vedanti

डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का संपूर्ण जीवन रामकाज को समर्पित रहा : मुख्यमंत्री योगी

Posted by - December 16, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को अयोध्या स्थित हिंदू धाम आश्रम पहुंचकर वशिष्ठ भवन के ब्रह्मलीन महंत…
National Saint Mahant Avedyanath will be remembered for ages

सामाजिक समरसता और राम मंदिर के लिए युगों तक याद रहेंगे राष्ट्रसंत महंत अवेद्यनाथ

Posted by - September 10, 2025 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठ में युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 56वीं और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज (Mahant Avedyanath)…