AK Sharma held a meeting regarding the preparations for Chhath festival.

छठ पर्व के दौरान किसी भी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित न हो: एके शर्मा

85 0

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आगामी छठ पर्व की तैयारियों के दृष्टिगत अपने कैंप कार्यालय पर नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि छठ पर्व आस्था एवं जनभावना से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, ऐसे में सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने विशेष रूप से यह निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था, फॉगिंग, कीटाणुनाशक दवा के छिड़काव, घाटों का समतलीकरण तथा प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नगर के प्रमुख मार्गों एवं घाटों तक जाने वाले रास्तों की मरम्मत एवं गड्ढामुक्ति तत्काल पूरी की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि छठ पर्व के अवसर पर स्वच्छता एवं व्यवस्था ही सबसे बड़ा सेवा कार्य है, इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ मैदान में उतरें।

बैठक के दौरान मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व के दौरान किसी भी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने कहा कि घाटों एवं पूजा स्थलों के आसपास विशेष रूप से अस्थायी प्रकाश व्यवस्था, हाईमास्ट लाइटों की कार्यशीलता तथा विद्युत सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता दी जाए।उन्होंने सभी सुपरिन्टेंडिंग इंजीनियरों एवं अधिशासी अभियंताओं को यह निर्देश दिए कि छठ पर्व के दौरान 24 घंटे नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहें तथा किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मंत्री श्री शर्मा ने यह भी कहा कि सभी फीडरों एवं ट्रांसफार्मरों की पूर्व जांच कर ली जाए, ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी की स्थिति उत्पन्न न हो।

नगर विकास विभाग के अधिकारियों को मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने निर्देश दिए कि छठ घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों की समतलीकरण, साफ-सफाई, जल निकासी व्यवस्था एवं सड़क मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निकायों द्वारा घाटों पर अस्थायी चेंजिंग रूम, बैरिकेडिंग, पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालयों की उपलब्धता तथा कचरा निस्तारण की विशेष व्यवस्था की जाए।

श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि घाटों पर भीड़-भाड़ को देखते हुए अग्निशमन एवं चिकित्सा दल को भी तैनात रखा जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नगर की गरिमा और श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में नगर विकास प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद,निदेशक नगरीय निकाय अनुज झा,निदेशक सूडा श्रीमती अपूर्वा दुबे, ऊर्जा विभाग के चेयरमैन आशीष गोयल, एम डी पंकज कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

शातिर जालसाजों ने 96 हजार रुपए ऐंठे

शातिर जालसाजों ने 96 हजार रुपए ऐंठे

Posted by - March 6, 2021 0
चिनहट के मटियारी चौकी इलाके में रहने वाले एक दंपत्ति के खाते से शातिर जालसाजों ने 96 हजार रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद शुक्रवार को पीड़ित ने स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। स्थानीय पुलिस का दावा है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय के मुताबिक, पीड़ित तहसीलदार सिंह पत्नी राधा सिंह के साथ स्थानीय थाना इलाके के मटियारी चौकी क्षेत्र के गहमर कुंज में रहते हैं। बीकेटी बाजार में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका उन्होंने बताया कि चिनहट इलाके में एसबीआई बैंक शाखा में उनका जॉइंट अकाउंट है। गत 21 दिसंबर से 23 नवंबर के बीच उनके खाते से करीब 96 हजार रुपए निकल गए। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें जालसाजों ने बैंक कर्मी बनकर फोन कर जरूरी जानकारी हासिल कर ली थी। इसके बाद से उनके अकाउंट से पैसे निकलते रहे। बैंक पहुंचे तो उन्हें जालसाजी का पता चला। इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी है। साथ ही बैंक अकाउंट ब्लॉक करवाया है। प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
Rajinikanth

रजनीकांत सक्रिय राजनीति के लिए तैयार, 31 दिसंबर को उरतेंगे मैदान में

Posted by - December 3, 2020 0
चेन्नई। तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत (rajinikanth) ने अंतत: गुरुवार को तमाम अटकलों को विराम लगा दिया है। उन्होंने आज…

आशीष मिश्रा को लगा झटका, कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

Posted by - October 11, 2021 0
लखनऊ।  लखीमपुर खीरी हिंसा में चार किसान सहित आठ लोगों की मृत्यु के मुख्य आरोपित केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार…
CM Yogi

‘अहिंसा परमो धर्मः’ तो ‘धर्म हिंसा तथैव चः’ की भी बात करता है हिंदू धर्मः सीएम योगी

Posted by - October 7, 2024 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि हिंदू धर्म किसी का अंत नहीं चाहता। वह ‘अहिंसा परमो धर्मः’…