AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने क्षेत्रवासियों के घर-घर जाकर लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

312 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) के नेतृत्व में शनिवार को लखनऊ के पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र की बूथ संख्या 300 में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान (BJP Sadsyata Abhiyan) चलाया गया। इस दौरान उन्होंने उस क्षेत्र के निवासियों के घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई और लोगों को विकसित भारत के लिये इस अभियान से जुड़ने को प्रेरित किया।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी को मिलकर भाजपा को मज़बूत करना होगा। मोदी के नेतृत्व में देश सभी क्षेत्रों में तेज गति से आगे बढ़ रहा।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma)  ने सदस्यता अभियान के दौरान घर-घर जाकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। पार्टी कार्यकर्ताओं को भी लगातार अपने क्षेत्र के लोगों से जुड़े रहने तथा उनकी समस्याओं को हल कराने का प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में बीजेपी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और पात्रों को लाभकारी योजनाओं का लाभ दिलाए।

Image

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने बताया कि भाजपा का सदस्य बनने का बहुत ही आसान तरीक़ा है। बीजेपी का सदस्य बनने या बनाने के लिए निम्न 88 00 00 2024 नंबर पर मिस्ड काल करे, या फिर रेफ़रल कोड 8929127971 अथवा VASZWQ भर कर भाजपा की सदस्यता कोई भी व्यक्ति हासिल कर सकता है।

जनभागीदारी बढ़ाकर स्वच्छता के प्रति पैदा की जा रही है जागरूकता: एके शर्मा

सदस्यता अभियान में अंजनी वास्तव भूतपूर्व प्रत्याशी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र लखनऊ, साथ ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण विजय भुर्जी, सत्येन्द्र सिंह, पुरुषोत्तम पुरी, राजन मिश्रा, रजनी गुप्ता, हरिशंकर शर्मा, विनोद राजपूत, श्रवण गुप्ता और बड़ी संख्या में माताओं-बहनों के साथ क्षेत्रीय निवासी और समर्थकों की सराहनीय उपस्थिति रही।

Related Post

Shringaverpur Dham

पीएम मोदी और सीएम योगी के साझा संकल्प से कुंभ नगरी के लिए श्रृंगवेरपुर धाम बना महाकुंभ का नया डेस्टिनेशन

Posted by - November 22, 2024 0
प्रयागराज। योगी सरकार प्रयागराज महाकुंभ (Maha Kumbh) को दिव्य और भव्य स्वरूप प्रदान कर रही है। प्रयागराज नगरी के साथ…
yogi cabinet

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्ताव मंजूर, कृषि से लेकर शिक्षा और उद्योग तक बड़े फैसले

Posted by - September 26, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक (Cabinet Meeting)…
Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने राजनीति में एंट्री की अटकलों पर लगाई ब्रेक, मुझे उम्मीद है कि न्याय मिलेगा

Posted by - September 13, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की है। इस मुलाकात…

भाजपा प्रवक्ता ने टीएमसी प्रवक्ता को कहा लंपट, जवाब मिला – तुम प्रेम चोपड़ा मुर्गी चोर हो

Posted by - July 4, 2021 0
उत्तराखंड में संवैधानिक संकट के चलते सीएम पद से हटाए गए मुख्यमंत्री के बाद अब पश्चिम बंंगाल में ममता बनर्जी…
CM Yogi

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को शत-प्रतिशत लागू कर रोल मॉडल बनें: सीएम योगी

Posted by - June 2, 2024 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की…