AK Sharma

एके शर्मा ने सभी निकायों की साफ-सफाई व सुंदरीकरण को लेकर सख्त निर्देश दिए

388 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने सभी निकायों की साफ-सफाई व सुंदरीकरण को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। कहा कि किसी भी निकाय से साफ-सफाई का आभाव व गंदगी को लेकर अब तस्वीरें/शिकायतें आई, तो संबंधित निकाय के जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब साफ-सफाई को लेकर समझाने का समय खत्म हुआ। सफाई हो जाएगी, ऐसे ही चलता है कि प्रवृित्त पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि निकाय अधिकारी कूड़ा व गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई करें। शहरों को गंदा करने की छूट किसी को भी नहीं दी जा सकती।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) आज नगरीय निकाय निदेशालय में निकाय अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कुछ निकायों से साफ-सफाई को लेकर आई गंदी तस्वीरों पर काफी नाराजगी व्यक्त की उन्होंने कहा कि 06 से 07 महीने से सफाई को लेकर कई अभियान चलाए गए। बार-बार कहा जा रहा है कि सफाई निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इसमें लापरवाही ठीक नहीं, कहा कि सफाई को लेकर अब अंतिम चेतावनी दी जा रही है। साथ ही निकाय अधिकारियों को सतर्क किया कि शहरों में गंदगी पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि सफाई मौके पर दिखनी चाहिए।

AK Sharma

सफाई के लिए चिंता करनी होगी। मौके पर जाकर खड़े होकर सफाई करानी होगी। नगरीय व्यवस्था की मानिटरिंग के लिए डी ट्रिपल सी की व्यवस्था में लगे अधिकारी प्रातः 5ः00 बजे से ही सक्रिय हो जाते हैं। अब किसी को भी अपने दायित्वों के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

AK Sharma

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि आगामी माह में लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होगा तथा आगरा, लखनऊ, वाराणसी, एवं नोएडा में जी-20 की बैठक आयोजित की जानी है। देश के अन्य प्रांतों एवं विदेशों से मेहमान आने वाले हैं। मेहमानों में प्रदेश के शहरों की अच्छी छवि बने, इसके पूरे प्रयास किए जाएं और अतिथि देवो भव की अपनी कार्य संस्कृति को चरितार्थ करें। उन्होंने शहरों के चौराहों फुटपाथे के सुंदरीकरण, बाग बगीचों एवं हरियाली को बढ़ाने के साथ रास्तों का सुशोभन करने की बात कही। पहुंच मार्ग के लिए संकेतक लगाए जाएं, जिससे किसी को भी रास्ता पूछने की जरूरत न पड़े।

AK Sharma

उन्होंने कहा कि अब गुड़ टू ग्रेट की व्यवस्था की ओर जाना है। नगरीय व्यवस्था को वैश्विक स्तर का बनाना है। ग्लोबल नेशनल बेंचमार्क की ओर बढ़ना है। ग्लोबल सिटी (जी-सिटी) के मापदंडों पर खरा उतरने के लिए अभियान शुरू करना है।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि इस समय प्रदेश में भीषण ठंडी एवं प्रचंड शीतलहर का प्रकोप चल रहा है। ठंड बहुत बढ़ी है। ऐसे में लोग सड़कों पर, पुलों के नीचे, मेट्रो, रेलवे एवं बस स्टेशनों तथा अस्पतालों के आसपास रात गुजारने को गरीब लोग मजबूर हैं। ऐसे लोगों को नजदीकी रैन बसेरों में पहुंचाया जाए और ठंड से बचाने की उनकी व्यवस्था कराइ जाये।

AK Sharma

आवश्यक हो तो ऐसी जगहों पर अस्थाई रैन बसेरा भी बनाए जाएं। रैन बसेरों की जानकारी के लिए ऐसे स्थानों पर साइनेज इन लगवाए जाएं। विपरीत परिस्थितियों में खुले आसमान के नीचे कोई सोने को मजबूर न हो, ऐसी हमारी व्यवस्था हो। ऐसे समय में गरीब, बेसहरा लोगों को तत्काल मदद पहुंचाने का कार्य करें।

Related Post

CM Yogi will leave for Singapore-Japan today

यूपी को ‘मैन्युफैक्चरिंग हब ऑफ इंडिया’ बनाने का मिशन, आज सिंगापुर-जापान रवाना होंगे सीएम योगी

Posted by - February 22, 2026 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के उत्तर प्रदेश को ‘मैन्युफैक्चरिंग हब ऑफ इंडिया’ बनाने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री…

आपमें अगर हिम्मत है तो चुनावी घोषणा पत्र में ये एलान करें कि हम अनुच्छेद 370 को वापस लाएंगे – पीएम मोदी

Posted by - October 13, 2019 0
महाराष्ट्र। आज यानी रविवार को पीएम मोदी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भरी है उन्होंने कहा पूरी दुनिया…
AK Sharma

गर्मी में उपभोक्ताओं को विद्युत व्यवधान की समस्याओं का न करना पड़े सामना: एके शर्मा

Posted by - April 19, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि…