AK Sharma

एके शर्मा ने डेंगू एवं संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने के दिए निर्देश

487 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नगर सेवा पखवाड़ा अभियान (Nagar Sewa Pakhwara Abhiyan) को अपने-अपने क्षेत्रों में युद्धस्तर पर चलायें, जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि 01 नवम्बर से 15 नवम्बर, 2022 तक नगर सेवा पखवाड़ा अभियान पूरे प्रदेश के शहरी इलाकों में संचालित किया जा रहा है। इस दौरान नगरों की साफ-सफाई, संचारी रोग एवं डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए फॉगिंग, एण्टीलार्वा का छिड़काव, जलभराव वाले स्थानों की साफ-सफाई एवं जल निकासी के साथ सड़कों व गलियों की मरम्मत का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने निर्देशित किया कि डेंगू एवं संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूकत किया जाए और प्रभावित इलाकों की पूरी मुस्तैदी और सर्तकता के साथ साफ-सफाई, फॉगिंग व एण्टीलार्वा का छिड़काव कराया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष डेंगू के मरीज कम आये हैं।

प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर, लखनऊ में कुछ ज्यादा ही समस्या थी, जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शहरों में लोगों की सुविधा के लिए टोल फ्री नं0 1533 सभी निकायों में संचालित किया गया है। जरूरत पड़ने पर इस पर अपनी समस्याएं बतायें। शीघ्र ही आपकी समस्या के समाधान का प्रयास किया जायेगा।

एके शर्मा (AK Sharma) ने लोगों से भी अनुरोध किया है कि डेंगू और संचारी रोग से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। हो सके तो अपने आसपास जलभराव न होने दें। घरों में रखे गमलों, फ्रिज, एसी, पानी की टंकी की सफाई करते रहें और जल संग्रह से बचें। कहा कि अपने आसपास के नमी वाले स्थानों पर चूना का छिड़काव करें। अनुपयोगी वस्तुओं का घर में संग्रह करने से बचें। घर के आसपास के कूड़ा-कचरे, झाड़-झंखाड़ को भी साफ करें।

एके शर्मा ने ऊर्जा विभाग की संचालित योजनाओ में अपेक्षित प्रगति न होने पर जताई नाराजगी

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि पार्कों एवं बगीचों में साफ-सफाई रखें, वहां पर घूमते समय पूरे बदन के कपड़े और जूते पहनकर जाएं। मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए घर में मच्छरदानी जरूरी है और रात में सोते समय इसका प्रयोग करें। बीमार व्यक्ति को मच्छरदानी लगाकर रखें, जिससे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया के फैलाव को रोका जा सके।

Related Post

यूपी चुनाव को लेकर मंत्रिमंडल विस्तार अहम, जितिन प्रसाद के सहारे ब्राह्मण वोट साधने का प्रयास

Posted by - September 26, 2021 0
लखनऊ। यूपी में आज रविवार शाम को कैबिनेट विस्तार होगा। जिसमें हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए…
AK Sharma

महिलाओं की हर क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल करने पर हमें गर्व है: एके शर्मा

Posted by - March 8, 2025 0
उन्नाव। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम में उन्नाव पहुंचे उत्तर प्रदेश के उर्जा…
special military police bill

तो अब यूपी-ओडिशा-प.बंगाल के बाद बिहार में स्पेशल पुलिस विधेयक बना रार की नई वजह

Posted by - March 25, 2021 0
ऩई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के बाद बिहार सरकार स्पेशल सशस्त्र पुलिस विधेयक (Special Military Police Bill)…