AK Sharma

महिला आरक्षण विधेयक पर संसद में गतिरोध दुर्भाग्यपूर्ण: एके शर्मा

51 0

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक पर उत्पन्न स्थिति पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था, जिसे विपक्षी दलों द्वारा विरोध कर गंवा दिया गया।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक का उद्देश्य महिलाओं को शासन और निर्णय प्रक्रिया में उचित भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह देश की लगभग 50 प्रतिशत आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।उन्होंने कहा कि महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान देना प्रत्येक समाज की जिम्मेदारी है। ऐसे महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध करना महिलाओं के हितों के अनुरूप नहीं है और इससे गलत संदेश जाता है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, लगातार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। सदियों से लंबित इस महत्वपूर्ण पहल को आगे बढ़ाना इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश की महिलाएं जागरूक हैं और अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं। आने वाले समय में वे अपने हितों के अनुरूप निर्णय लेंगी और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Related Post

Food Safety

श्रद्धालुओं की सहूलियत सीएम योगी की सर्वोच्च प्राथमिकता

Posted by - January 27, 2026 0
लखनऊ। माघ मेले में उमड़े आस्था के जनसैलाब के बीच श्रद्धालुओं की सुविधाओं व स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी…
Sonia Gandhi

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी को ईडी से नया समन

Posted by - June 11, 2022 0
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (Money laundering) मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया…