AK Sharma

लखीमपुर हादसे में बड़ी कार्रवाई: अधिशासी अभियंता, एसडीओ, जेई निलंबित

280 0

लखनऊ। लखीमपुर जिले के थाना हैदराबाद अन्तर्गत 11 केवी गोला-मोहम्मदी फीडर की विघुत लाइन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत पर ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने दुःख व्यक्त करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त करवाई के निर्देश दिए। इसी क्रम में अधिशासी अभियंता, एसडीओ, जेई को निलंबित (Suspended) कर दिया गया है। वहीं अन्य के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।

लखीमपुर जिले के थाना हैदराबाद क्षेत्र में 17 जून 2024 को अपराह्न 16.00 बजे 11 केवी गोला-मोहम्मदी फीडर की विघुत लाइन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार होकर पीलीभीत जा रहे तीन लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गयी, वहीं दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के अध्यक्ष एवं एमवीवीएनएल के एमडी को निर्देशित किया कि पुलिस तथा ज़िला प्रशासन के साथ ऊर्जा विभाग की टीम स्थल पर पहुंच कर मदद करे और घायलों का उपचार कराये। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी गोला भेजा गया।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतकों की आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति दें। साथ ही ईश्वर घायलों को पूर्ण रूप से तुरंत स्वस्थ करें।’

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि और घायलों को 50-50 हजार रूपये की मदद दी जा रही है।

तीन निलंबित अन्य पर कार्यवाही जारी

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma)  ने लखीमपुर में हुई दुःखद घटना में दोषी पाये गये अधिकारियों और कर्मियों के ऊपर सख़्त कार्यवाही करने का निर्देश भी दिया।

ऊर्जा मंत्री के प्रयासों से 800 केवी० चम्पा-कुरूक्षेत्र एचवीडीसी बाई-पोल ट्रिप लाइन शीघ्र हुई चालू

इसके दृष्टिगत प्राथमिक जाँचोपरांत अधिशासी अभियंता- गोला राज नारायण, एसडीओ सब डिवीजन फर्स्ट विनीत कुमार, जेई गोला टाउन अमृत लाल को निलंबित कर दिया गया है। अन्य कर्मियों के विरुद्ध भी कार्यवाही प्रचलित की गई है। साथ ही ऊर्जा मंत्री ने ऐसी घटनायें पुनः न हों इसके लिए भी सख्त हिदायत दी है।

Related Post

जावड़ेकर

भारतीय अध्ययन में प्रदूषण से उम्र कम होने की बात नहीं आई सामने: जावड़ेकर

Posted by - December 6, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि भारतीय अध्ययनों में ऐसी कोई बात…
CM Yogi honored teachers who did excellent work

शिक्षक दिवस 2025 : प्रदेश के 81 गुरुजन हुए राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित

Posted by - September 5, 2025 0
लखनऊ। राजधानी के लोकभवन सभागार में शुक्रवार को शिक्षक दिवस (Teacher’s Day) के अवसर पर राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह का…
ANTF

नेस्तनाबूत होंगे नशे के सौदागर, ANTF के पंजे को और मजबूत करेगी योगी सरकार

Posted by - March 26, 2023 0
लखनऊ। अवैश नशे के सौदागरों के खिलाफ योगी सरकार की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। नार्को नेक्सस की कमर तोड़ने के…
दाखिल पर्चा

राहुल 10 को तो जानें स्मृति ईरानी कब करेंगी अमेठी में पर्चा दाखिल

Posted by - April 9, 2019 0
लखनऊ। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार यानी कल सुबह अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।…