AK Sharma

AK Sharma ने भंडारे में भक्तों व श्रद्धालुओं को किया प्रसाद का वितरण

593 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0शर्मा (AK Sharma) ने जेष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार को आज हजरतगंज (Hazratganj) स्थित दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर में तथा दारुलसफा, विधायक निवास स्थित बजरंगबली मंदिर (Bajrangbali Temple) में जाकर दर्शन एवं पूजन किया तथा इस दौरान प्रदेश में सुख शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। साथ ही सभी के कल्याण की कामना की।

ए0के0शर्मा (AK Sharma) ने इस अवसर पर आयोजित भंडारे में भक्तजनों व श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और दारुलशफा स्थित हनुमान मंदिर में हो रहे अखंड राम नाम संकीर्तन में भाग लेकर श्रद्धालुओं के साथ राम नाम धुन का गायन भी किया।

एक युद्ध नशे के विरुद्ध: लखनऊ में गांजा-चरस का होगा भस्मीकरण

उन्होंने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यों के आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा, श्रद्धा, प्रेम, हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ता है, जिससे समाज में शांति आती है और इससे देश व प्रदेश तरक्की करता है। उन्होंने भारत की सनातन संस्कृति को मजबूती प्रदान करने के लिए आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सर्राफा व्यावसायी की गला रेत कर हत्या

Related Post

Jagadguru Paramhansacharya

जगद्गुरु परमहंसाचार्य गिरफ्तार, पुलिस अज्ञात जगह पर लेकर गई

Posted by - May 3, 2022 0
ताजमहल में जलाभिषेक की जिद पर अड़े अयोध्या के छावनी तपस्वी अखाड़े के जगद्गुरु परमहंसाचार्य (Jagadguru Paramhansacharya)को पुलिस ने हिरासत…
Ritu Suhas

सुदृढ़ और सम्मानजनक स्थिति उन्नत, समृद्ध और मजबूत समाज की द्योतक है स्त्री: ऋतु सुहास

Posted by - October 7, 2024 0
लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) ने नवरात्री के शुभ अवसर पर सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता में महिलाओं की भागीदारी…
Sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में कटौती, आदित्य ठाकरे और अन्ना हजारे की बढ़ी

Posted by - December 25, 2019 0
मुंबई। पूर्व क्रिकेटर और पूर्व राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में महाराष्ट्र सरकार ने कटौती की है। बता दें…