AK Sharma

एके शर्मा ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

356 0

वाराणसी। प्रदेश के नगर विकास मंत्री और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) सोमवार को वाराणसी में कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर (Markandeya Mahadev Temple) पहुंचे। जहां नगर विकास मंत्री ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक कर प्रदेश के अमन चैन के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही उन्होने मार्कंडेय महादेव के स्वर्ण शिखर का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने चंदौली के सांसद व भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री डॉ० महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा कराये गये विकास कार्यों की प्रसंशा की।

उन्होंने कहा कि वहां पूर्वांचल के इस आस्था के केंद्र के विकास के लिए सरकार कटिबद्ध है। यहां पर्यटन के जरिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ी हैं। केंद्र व प्रदेश की सरकार यहां का विकास कर लोगों को रोजगार भी मुहैया करायेगी। यहां के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए कहा।

नगर विकास मंत्री  (AK Sharma) के साथ वाराणसी की महापौर मृदुला जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे।

Related Post

अपने ही पति पर धर्मांतरण का आरोप लगाने वाली महिला, पुलिस के सामने अपनी बात से पलटी

Posted by - July 1, 2021 0
धर्मांतरण को लेकर कानपुर में एक अलग तरह का मामला सामने आया है। अपने पति के खिलाफ जबरन धर्मांतरण कराने…
CM Yogi

योगी सरकार का आतंक पर वार, 8 सालों में 230 दुर्दांत अपराधी ढेर, 142 स्लीपर गिरफ्तार

Posted by - May 13, 2025 0
उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले आठ वर्षों में न केवल अपराधियों (Criminals) पर कार्रवाई का बुलडोजर चलाया बल्कि प्रदेश में…