AK Sharma

घोसी के चौमुखी विकास के लिए दारा सिंह चौहान को विजयी बनाएं: एके शर्मा

433 0

लखनऊ/मऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज मऊ जिले की घोसी विधान सभा के उप चुनाव के लिए भाजपा के घोषित उम्मीदवार दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) के समर्थन में वोट देने के लिए घोसीवासियों से अपील की।

उन्होंने कहा कि इस बार मऊ जिले की घोसी विधान सभा में भी डबल इंजन की सरकार बनाना है। घोसी के चौमुखी विकास के लिए यह जरूरी भी है और प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के जनहित के विकास कार्यों का लाभ घोसी की जनता को भी दिलाना है।

एके शर्मा (AK Sharma) आज मऊ के कोपागंज में बापू इण्टर कालेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) के पक्ष में आयोजित नामांकन जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग, जन-प्रतिनिधि, समर्थक हजारों की संख्या में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार जनहित के लिए कार्य कर रही है।

AK Sharma

निकाय चुनाव के दौरान घोसी की जनता ने अपना अपार जन समर्थन देकर यहां के भाजपा प्रत्याशी को चुनाव जिताया और घोसी में पहली बार ट्रिपल इंजन की सरकार बनी। इसके लिए उन्होंने घोसीवासियों की प्रशंसा की और उन्हें बधाई दी। कहा कि पिछली बार घोसी में दारा सिंह चौहान के विधान सभा चुनाव जीतने के बावजूद यहां पर डबल इंजन की सरकार नहीं बन पायी थी।

अब घोसीवासियों के लिए घोसी में भी डबल इंजन की सरकार बनाने का मौका मिला है। यह मौका पीएम मोदी, अमित शाह एवं जे0पी0 नड्डा ने घोसी की जनता को दिया है। इस बार घोसी में डबल इंजन की सरकार बनाना है, जिससे यहां के विकास कार्यों में जो भी रूकावटें आ रही हैं, उसे हल करने एवं दूर करने का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा की झोली में अपना अमूल्य मत देकर घोसी में दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan)  को भारी मतों से विजयी बनाएं।

नितिन बंसल ने स्वतंत्रता दिवस पर प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की

एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि लोग आपको जाति-पाति के नाम पर बांटने आएंगे, लेकिन आपकी घोसी के विकास, यहां की नगर पंचायतों के विकास के साथ अपने बच्चों के बेहतर भविष्य एवं विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को वोट देना है और प्रधानमंत्री  एवं मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत करना है, जिससे दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) के माध्यम से इस क्षेत्र का विकास किया जा सके साथ ही एके शर्मा (AK Sharma) भी हमेशा आपके बीच विकास कार्य के लिए उपस्थित रहेगा।

Related Post

सिंघवी बोले- ॐ के उच्चारण से योग ज्यादा शक्तिशाली नहीं हो जाएगा, रामदेव बोले- सबको सन्मति दे भगवान

Posted by - June 21, 2021 0
आज 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस बीच कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी के एक बयान से विवाद खड़ा हो…
Dilapidated school buildings will be demolished

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग सख्त एक्शन मोड में, ध्वस्त होंगे जर्जर भवन

Posted by - August 5, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की सख्त चेतावनी के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालय परिसरों में स्थित…
Maha Kumbh

आस्था का महाकुम्भ: तपस्वी सीएम योगी ने लहराया सनातन का परचम : अखाड़ा परिषद

Posted by - December 1, 2024 0
प्रयागराज: तपस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विश्व में सनातन का ऐसा परचम लहराया है, जो आज तक किसी…

CM Yogi की अपील : प्रधान बंधुओं! बहरूपिया corona से ग्रामवासियों को करो सजग

Posted by - May 29, 2021 0
उत्तर प्रदेश में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi )…