AK Sharma

ए0के0शर्मा ने बकायेदार उपभोक्ताओ से ओटीएस योजना का लाभ लेने की अपील

491 0

लखनऊ: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश सरकार ने बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त विद्युत भार वाले घरेलू (एल0एम0वी0-1) एवं निजी नलकूप 4(एल0एम0वी0-5) तथा 05 कि0वा0 विद्युत भार के वाणिज्यक (एम0एम0वी0-2) श्रेणियों के उपभोक्ताओं के विलम्बित अधिभार (ब्याज)/सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट प्रदान करते हुए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू की। यह योजना 30 जून,2022 तक लागू रहेगी और अब उपभोक्ताओं को योजना के तहत अपने बकाये पर छूट लेने के लिए 06 दिन शेष बचे है। उन्होंने कहा कि इस योजना की अवधि अब पूर्ण होने को है, उपभोक्ता जल्दी करे और अपने बकाये से मुक्ति पायें।

ऊर्जा मंत्री ए0के0शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि 23 जून तक ओटीएस योजना का 18.70 लाख उपभोक्ताओं ने लाभ लिया। योजना के तहत कल तक 1212 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई और इस योजना से उपभोक्ताओं को अपने बिलों के भुगतान से अब तक 318 करोड़ रूपये की राहत मिली। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता अधिशासी अभियन्ता/एस0डी0ओ0 कार्यालय/सी0एस0सी केन्द्रों व विद्युत सखी से सम्पर्क करे।

नीति आयोग के नए सीईओ नियुक्त किए गए परमेश्वरन अय्यर

इसके अलावा आनलाइन माध्यम से भी पॉवर कारपोरेशन की वेबसाइट www.upenergy.in पर जाकर योजना का लाभ ले सकते है। पॉवर कारपोरेशन के टोल फ्री नं0 1912 से भी योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते है। ऊर्जा मंत्री ने बकायेदार उपभोक्ताओं से सादर अनुरोध किया है कि इस योजना का लाभ उठाकर उपभोक्ता अपने बकाये का समय से भुगतान अवश्य करे।

सीएम योगी 10 लाख से अधिक ग्रामीणों को कल सौपेंगे उनके घरौनी प्रमाणपत्र

Related Post

संजय निषाद ने उप-मुख्यमंत्री पद पर ठोका दावा, कहा- हमें दुखी करके भाजपा खुद खुश नहीं रह सकती

Posted by - June 23, 2021 0
उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसको लेकर सभी पार्टियों ने राजनीतिक बिसात बिछाना शुरू कर…
Nagar Nigam

स्वच्छता में लखनऊ की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रपति ने किया नगर निगम टीम को किया सम्मानित

Posted by - July 17, 2025 0
नई दिल्ली/लखनऊ। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह 2024-25’ में लखनऊ नगर निगम (Lucknow Nagar Nigam) को बड़ी…
Guest House

अयोध्या में आधुनिक आतिथ्य का बेहतरीन उदाहरण बनेगा अति विशिष्ट अतिथि गृह

Posted by - June 5, 2026 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi)  की पहल पर पावन नगरी अयोध्या में राम कथा पार्क के निकट एक भव्य और…