AK Sharma

ए0के0 शर्मा ने बकायेदार उपभोक्ताओ से OTS योजना का लाभ लेने की अपील

439 0

लखनऊ: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश सरकार ने बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त विद्युत भार वाले घरेलू (एल0एम0वी0-1) एवं निजी नलकूप 4(एल0एम0वी0-5) तथा 05 कि0वा0 विद्युत भार के वाणिज्यक (एम0एम0वी0-2) श्रेणियों के उपभोक्ताओं के विलम्बित अधिभार (ब्याज)/सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट प्रदान करते हुए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू की। यह योजना 30 जून,2022 तक लागू रहेगी और अब उपभोक्ताओं को योजना के तहत अपने बकाये पर छूट लेने के लिए 10 दिन और शेष है। ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि इस योजना की अवधि अब पूर्ण होने को है, उपभोक्ता जल्दी करे और अपने बकाये से मुक्ति पायें।

राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सहित सभी अधिकारियों ने किया योग

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता अधिशासी अभियन्ता/एस0डी0ओ0 कार्यालय/सी0एस0सी केन्द्रों व विद्युत सखी से सम्पर्क करे। इसके अलावा आनलाईन माध्यम से भी पॉवर कारपोरेशन की वेबसाइट www.upenergy.in पर जाकर योजना का लाभ ले सकते है। पॉवर कारपोरेशन के टोल फ्री नं0 1912 से भी योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते है। ऊर्जा मंत्री ने बकायेदार उपभोक्ताओं से सादर अनुरोध किया है कि इस योजना का लाभ उठाकर उपभोक्ता अपने बकाये का समय से भुगतान अवश्य करे।

ऋषिकेश में हजारों लोगों के साथ सीएम धामी ने किया योग, दिया ये संदेश

Related Post

CM Yogi

भक्ति और शक्ति का मिलन होता है तो टूट जाती है गुलामी की दासता: योगी

Posted by - February 11, 2024 0
पुणे । महाराष्ट्र भक्ति और शक्ति की भूमि रही है। यहीं गुरु समर्थ रामदास ने वीर छत्रपति शिवाजी का मार्गदर्शन किया।…
स्वाति मालिवाल का जंतर-मंतर पर आमरण अनशन

देश में बढ़ते दुष्कर्म मामलों के विरोध में, स्वाति मालिवाल जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर

Posted by - December 3, 2019 0
नई दिल्ली। देश में बच्चियों और महिलाओं से बढ़ते दुष्कर्म के मामलों के विरोध में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष…
CM Yogi

सीएम योगी कल सफाई मित्रों का करेंगे सम्मान, युवाओं को देंगे स्मार्टफोन

Posted by - January 27, 2024 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार (28 जनवरी) को दो अलग अलग कार्यक्रमों में सफाई मित्रों का सम्मान एवं अध्ययनरत युवाओं…
Ajay kumar lallu

योगी सरकार पर कांग्रेस का हमला, कहा- बिना इलाज-ऑक्सीजन मर रहे लोग, बताइए कहां कराएं जांच

Posted by - April 29, 2021 0
लखनऊ । देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। कई दिनों से प्रतिदिन साढ़े तीन…