अजित का फैसला पार्टी लाइन के खिलाफ

अजित का फैसला पार्टी लाइन के खिलाफ और अनुशासनहीनता है : शरद पवार

878 0

मुंबई। शिवसेना और एनसीपी की संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में शरद पवार ने कहा कि सरकार बनाने के लिए कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी नेता एक साथ आए है। उन्होंने कहा कि हमारे पास जरूरी संख्या थी और हमारे पास आधिकारिक नंबर थे। 44, 56 और 54 विधायकों ने सरकार बनाने के लिए समर्थन किया था। इसके अलावा कई निर्दलीय विधायक भी हमारे साथ थे और हमारी संख्या 170 के आसपास थी।

एनसीपी चीफ शरद पवार ने अजित पवार के इस कदम पर कहा है कि मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। शरद पवार ने बताया है कि अजित पवार कुछ विधायकों के साथ राजभवन गए थे। मुझे अजित के शपथ लेने की खबर सुबह मिली थी। अजित पवार ने खुद बीजेपी को समर्थन देने का फैसला किया, लेकिन हमारा समर्थन बीजेपी को नहीं है।

महाराष्ट्र में आज का दिन इतिहास में काली स्याही से लिखा जाएगा : अहमद पटेल

उन्होंने कहा कि आज सुबह अजित पवार कुछ विधायकों को लेकर राजभवन पहुंचे थे। विधायकों का कहना है कि हमें यहां लाया गया था। सुबह-सुबह शपथग्रहण से हैरान हूं। अजित पवार का फैसला पार्टी लाइन के खिलाफ है और अनुशासनहीनता है। एनसीपी का कोई भी नेता या कार्यकर्ता एनसीपी-भाजपा सरकार के पक्ष में नहीं है। भाजपा को समर्थन देने का फैसला अजित का है।अजित पवार ने 54 विधायकों का समर्थन पत्र दिखाकर झूठी शपथ ली है। शरद पवार ने बताया है कि हमें अजित के खिलाफ जो एक्शन लेना होगा, वह हम लेंगे।

शरद पवार साहब हमारे साथ हैं: उद्धव ठाकरे

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने प्रेस क्रांफ्रेंस में कहा कि महाराष्ट्र में लोकतंत्र के नाम पर खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमने जनादेश का आदर किया है। वह लोगों को तोड़ते हैं और हम जोड़ते हैं। पवार साहब हमारे साथ हैं। पहले ईवीएम पर आरोप लगाते थे। शिवसेना जो करती है खुलेआम करती है।  उद्धव ठाकरे ने कहा है कि देश में लोकतंत्र के नाम पर खेल हो रहा है। हमने जनादेश का सम्मान किया है। नई सरकार सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाएगी। बीजेपी लोगों को तोड़ती है और हम लोगों को जोड़ते हैं। सारा देश बीजेपी का खेल देख रहा है। शिवसेना हमेशा सीधी-सीधी बात करती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे भी मौजूद हैं

Related Post

Rashtra Prerna Sthal

लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ पर म्यूजियम का निर्माण करेगी योगी सरकार,धनराशि जारी

Posted by - March 29, 2025 0
लखनऊ । योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निर्माणाधीन राष्ट्र प्रेरणा स्थल (Rashtra Prerna Sthal) पर म्यूजिमय…
Atal Residential School

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना है अटल आवासीय विद्यालय

Posted by - September 10, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अटल आवासीय विद्यालयों (Atal Residential School) में शिक्षा प्राप्त कर रहे 6480 छात्र-छात्राएं गुरुवार…
CM Yogi

राष्ट्र प्रथम के भाव से सेवारत हैं एमपी शिक्षा परिषद की संस्थाएं : सीएम योगी

Posted by - July 1, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि महाराणा प्रताप (एमपी) शिक्षा परिषद की संस्थाएं अपने संस्थापकों की…
cm dhami

योग दिवस की तैयारियां: मुख्यमंत्री ने ग्राम स्तर तक योग अभियान चलाने के दिए निर्देश

Posted by - April 19, 2025 0
देहारादून। ग्राम स्तर तक योग अभियान चलाया जाए। विद्यालयों और महाविद्यालयों में विशेष योग शिविरों का आयोजन किया जाए। योग…