Ajit Pawar

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता बने अजीत पवार

548 0

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा के लिए अजीत पवार (Ajit Pawar) को एनसीपी विधायक दल की बैठक में विपक्ष का नेता चुना गया है। अजीत पवार एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के भतीजे हैं। नेता जयंत पाटिल ने अजीत पवार के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे विधानसभा में इसे स्वीकार कर लिया गया। महाविकास अघाडी सरकार के दौरान अजीत पवार राज्य के उप मुख्यमंत्री थे। अजीत पवार से पहले देवेंद्र फडणवीस विपक्ष के नेता थे लेकिन अब वे उपमुख्यमंत्री बन गए हैं।

शिवसेना के टूटने के बाद अब एनसीपी महाराष्ट्र विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। पहले उप मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले अजीत पवार अब विपक्ष के नेता बन गए हैं। स्पीकर की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अजीत पवार परिपक्व नेता और प्रशासक हैं।

पिछले 24 घंटों में भारत में बढ़े COVID के 16,135 नए मामले

Related Post

गोवा: आपत्तिजनक बयान देने के बाद सीएम सावंत ने दी सफाई- मुझे दर्द है, मैं बयां नहीं कर सकता

Posted by - July 30, 2021 0
गोवा में एक समुद्र तट पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले पर सीएम प्रमोद सावंत…
CM Yogi

विश्वनाथ दरबार में सीएम योगी ने टेका मत्था, पीएम के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

Posted by - December 14, 2023 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार शाम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। यहां सेवापुरी ब्लॉक स्थित किसान इंटर…
CM Yogi

पूर्व विधायक शीतल पांडेय के पुत्र को मुख्यमंत्री योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Posted by - April 1, 2026 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को सहजनवा के पूर्व विधायक शीतल पांडेय के रामगढ़ताल/तारामंडल क्षेत्र स्थित आवास…