ajay kumar lallu

ICU में यूपी की कानून व्यवस्थाः अजय कुमार

892 0

लखनऊ। हाथरस में छेड़छाड़ किए जाने के विरोध में मुकदमा दर्ज कराने की रंजिश के चलते दबंगों ने किसान पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतारे जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (ajay kumar lallu) ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ICU में पहुंच गई है।

हाथरस में छेड़छाड़ किए जाने के विरोध में मुकदमा दर्ज कराने की रंजिश के चलते दबंगों ने किसान पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतारे जाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (ajay kumar lallu) ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हत्या, बलात्कार, लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। योगी सरकार कानून व्यवस्था सुधारने के नाम पर विफल साबित हुई है। योगी के राज में प्रदेश की कानून व्यवस्था ICU में पहुंच गई है. प्रदेश में दिनदहाड़े हत्याएं, बच्चियों, किशोरियों के साथ बलात्कार और लूटपाट हो रही है।

प्रदेश में जंगलराज कायम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (ajay kumar lallu) ने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह जंगलराज कायम हो चुका है। हाथरस के सासनी कोतवाली इलाके के गांव नौजरपुर में आलू की खुदाई करवा रहे किसान पर दबंगों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े हुई इस निर्मम हत्याकाण्ड से लोगों में भय व्याप्त हो गया है। दुर्भाग्यपूर्ण तो यह है कि अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (ajay kumar lallu) ने कहा कि अभी दो दिन पूर्व राजधानी में ज्वैलरी शोरूम में लाखों की लूट की घटना हो, पीलीभीत में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हो या एटा में किशोरी का उत्पीड़न, अलीगढ़ के अकराबाद की घटना हो यह सभी घटनाएं योगी सरकार के जंगलराज को स्पष्ट करती हैं।

दहशत में जी रहे आम लोग

अजय कुमार लल्लू (ajay kumar lallu)  ने कहा कि अपराधियों पर सरकार और पुलिस का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है। जिस प्रकार हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं उससे आम जनता भय के वातावरण में जीने के लिए मजबूर है।

Related Post

चंद्रबाबू नायडू

चंद्रबाबू नायडू का आरोप, बोले- मोदी के इशारे पर काम कर रहा है चुनाव आयोग

Posted by - April 13, 2019 0
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू शनिवार को ईवीएम समेत कई मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग के पास…
CM Yogi

मोदी के विजन से देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर: सीएम योगी

Posted by - April 6, 2024 0
सहारनपुर। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को दिल्ली रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास प्रांगण में जनसभा को संबोधित किया। इससे…
cm yogi

कांग्रेस कहती थी कि देश के संसाधनों पर केवल मुसलमानों का अधिकार सीएम योगी

Posted by - November 7, 2023 0
शाजापुर/देवास। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के अंतर्गत यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मध्य प्रदेश पहुंचे। यहां उन्होंने…

अपने ही पति पर धर्मांतरण का आरोप लगाने वाली महिला, पुलिस के सामने अपनी बात से पलटी

Posted by - July 1, 2021 0
धर्मांतरण को लेकर कानपुर में एक अलग तरह का मामला सामने आया है। अपने पति के खिलाफ जबरन धर्मांतरण कराने…