Bear Grylls-ajay

बेयर ग्रिल्स के शो मैन वर्सेज वाइल्ड में नजर आएंगे अजय देवगन

668 0

अभिनेता अजय़ देवगन (Ajay Devgan) जल्द ही बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) के साथ डिस्कवरी चैनल के मशहूर शो मैन इनटू वाइल्ड में नजर आने वाले हैं। इस शो को लेकर अजय़ देवगन बहुत उत्साहित हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार अजय देवगन इस शो की शूटिंग के लिए मालदीव पहुंच चुके हैं। डिस्कवरी चैनल के एडवेंचर से भरे इस शो में अजय देवगन खतरों से खेलते नजर आएंगे।

हालांकि फिलहाल इस शो के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इस शो का प्रीमियर सबसे पहले डिस्कवरी ऐप पर किया जाएगा।

यमुनोत्री हाइवे पर भूस्खलन की चपेट में कार

उल्लेखनीय है, इससे पहले साल 2019 में एक एपिसोड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कर चुके हैं। रजनीकांत और अक्षय कुमार के बाद अजय देवगन बॉलिवुड के तीसरे ऐसे अभिनेता हैं जो बेयर ग्रिल्स के शो में नजर आने वाले हैं।

इस खबर के सामने आते ही फैंस अजय देवगन को इस शो में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। वहीं अजय देवगन के वर्कफ़्रंट की बात करें तो अजय देवगन जल्द ही फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर , मैदान और मेडे जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

Related Post

‘हम आपके हैं कौन’ के पूरे हुए 25 साल, जश्न‌ में फिर दिखा सलमान और माधुरी का रोमांटिक अंदाज़

Posted by - August 10, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। फ़िल्म ‘हम आपके हैं कौन?’ की रिलीज के 25 साल पूरे होने के जश्न के मौके पर सलमान खान…

बर्थडे स्पेशल: फिल्म अलादीन से अपने बॉलीवुड करियर की जैकलीन ने की थी शुरुआत

Posted by - August 11, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। 11 अगस्त यानी कि आज जैकलिन फर्नांडीस 34 साल की पूरी हो गई हैं। बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बहाने…