ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन ने दुआओं के लिये फैन्स को बोलीं- शुक्रिया

1004 0

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने फैन्स को उन्हें दुआ देने के लिये शुक्रिया अदा किया है। ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी पुत्री आराध्या बच्चन की कोरोना रिपोर्ट 12 जुलाई को पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद दोनों घर में ही आइसोलेशन में थीं।

17 जुलाई ऐश्वर्या और उनकी बेटी को नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया

मां-बेटी को बुखार और गले में दर्द की शिकायत के बाद चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। इसके बाद 17 जुलाई ऐश्वर्या और उनकी बेटी को नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोरोना को मात देने के बाद ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

भारत में कोरोना के पांच लाख से अधिक सक्रिय मामले, मृतकों का आंकड़ा 34 हजार के पार

ऐश्वर्या राय ने हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होते ही उन्होंने अपने फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर ​किया

ऐश्वर्या राय ने हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होते ही उन्होंने अपने फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर ​किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बेटी आराध्या के साथ फैंस का शुक्रिया अदा किया है। ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह बेटी के साथ हाथ जोड़कर और दिल बनाए नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/p/CDMoXuwJErg/?utm_source=ig_web_copy_link

 पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि आप सभी की दुआओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया

वहीं, इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि आप सभी की दुआओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मुझे, एंजेल आराध्या, एबी यानी अभिषेक और पा यानी अमिताभ के लिए आप सभी ने जो भी चिंता जताई हमारे लिए प्रार्थना की। उन सभी के लिए दिल से शुक्रिया। भगवान आप सभी पर भी अपनी कृपा बनाए रखें। आपके और आपके परिवार वालों के लिए मेरा प्यार। सुरक्षित रहिए, आप सभी को प्यार।

Related Post

मैथिली ठाकुर

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से आहत मैथिली ठाकुर का बड़ा फैसला, बोलीं- बॉलीवुड फिल्मों के गाने नहीं गाऊंगी

Posted by - June 21, 2020 0
नई दिल्ली। ​बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से लोग दुखी लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है।…

पहले गाने की लॉन्च पार्टी में पहुंची रानू, मंच पर रेशमिया को कह दी ऐसी बात, भावुक हुए एक्टर

Posted by - September 12, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना गुजारा करने वाली रानू मंडल मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान इस…
Rahul Gandhi

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना- बोले, 2 लाख से ज़्यादा मृतक और जवाबदेही ज़ीरो

Posted by - April 30, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना के प्रकोप को लेकर केंद्र…